सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar-Ghaziabad joint PNDT team busts illegal sex determination racket, two arrested

झज्जर-गाजियाबाद की संयुक्त पीएनडीटी टीम ने अवैध लिंग जांच गिरोह का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Naveen Naveen
Updated Wed, 11 Mar 2026 09:45 AM IST
Jhajjar-Ghaziabad joint PNDT team busts illegal sex determination racket, two arrested
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गाजियाबाद में भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ किया हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं जबकि एक आरोपी फरार हो गया। जिला समुचित प्राधिकरण झज्जर को गत सप्ताह गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के प्रताप नगर में अश्वनी नामक व्यक्ति पैसों के लालच में झज्जर एवं आसपास के क्षेत्रों से आने वाली गर्भवती महिलाओं के भ्रूण की अवैध रूप से लिंग जांच करवाता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला समुचित प्राधिकरण, झज्जर के निर्देशानुसार डॉ. संदीप कुमार (नोडल अधिकारी, पीसी–पीएनडीटी), डॉ. बसंत कुमार दुबे, डॉ. नेहा त्यागी, विनोद कुमार, रजनेश एवं प्रदीप कुमार की एक विशेष टीम गठित की गई। झज्जर पुलिस विभाग से कांस्टेबल रीतू, कांस्टेबल दीपक एवं कांस्टेबल धीरज भी इस अभियान में शामिल रहे। योजना के तहत एक गर्भवती महिला तथा उसके पति को प्रलोभन ग्राहक बनाया गया। गुप्त सूचना के अनुसार 10 मार्च सुबह टीम उनको लेकर प्रताप नगर गाजियाबाद पहुंच गई। वहां जाकर पति ने एजेंट अश्वनी से मोबाइल के माध्यम से संपर्क किया और 35000 रुपये में लिंग जांच की डील तय की। थोड़ी देर बाद अश्वनी उनके पास आया और 35 हज़ार रुपये लिए। उसके बाद गर्भवती महिला को लेकर वह एल ब्लॉक, प्रताप विहार स्थित एक निजी मकान में लेकर गया। टीम ने उनका पीछा किया। गाजियाबाद टीम से नोडल अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा व नायब तहसीलदार उमेश त्यागी ने झज्झर टीम को ज्वाइन कर लिया था। थोड़ी देर बाद वहां वसीम ओर बलवान सिंह नामक दो व्यक्ति पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन लेकर आए। मशीन वसीम की थी और बलवान सिंह ने महिला की पोर्टेबल मशीन से अवैध लिंग जांच की। अश्वनी ने महिला के पति को फोन पर बताया कि गर्भ में लड़का है। इसके बाद बलवान ओर वसीम घर से निकल कर अपनी कार की ओर जाने लगे। इसी बीच सयुंक पीएनडीटी टीम झज्जर व गाजियाबाद के सदस्यों ने दोनों को पकड़ लिया। वसीम से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन व बलवान सिंह से 16000 रुपये की बरामदगी की। एजेंट अश्वनी कुमार टीम को चकमा देकर 19000 रुपये के साथ फरार हो गया। इसके बाद टीम ने दोनों से पूछताछ की और दोनों के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई। इसमें स्समने आया कि बलवान सिंह पर पहले से ही पीसी पीएनडीटी एक्ट एवं अन्य धाराओं की अवहेलना करने पर चार पांच मुकदमे दर्ज हैं और वह जमानत पर बाहर है। सभी मामले अलग-अलग जगह न्यायालय में विचाराधीन हैं, जिसमें से एक मुकदमा बादली थाना झज्जर हरियाणा में दर्ज है, जिसकी सुनवाई बहादुरगढ़ कोर्ट में चल रही है। छापेमारी एवं जब्ती की कार्यवाही पूर्ण होने के पश्चात स्थानीय थाना विजय नगर गाजियाबाद पुलिस को मौके पर बुलाकर दोनों आरोपियों वसीम एवं बलवान सिंह को आगामी कानूनी कार्यवाही हेतु पुलिस के सुपुर्द किया गया। संयुक्त टीम ने आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई है। जिला उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटील एवं सिविल सर्जन झज्जर डॉ. मंजू कादयान ने अवैध लिंग जांच गिरोह के खिलाफ की गई इस सफल संयुक्त कार्रवाई पर पीएनडीटी टीम और पुलिस विभाग की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सख्त कार्रवाई से समाज में स्पष्ट संदेश जाता है कि लिंग जांच जैसे अपराध किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: श्रीमद्भागवत कथा में श्रीराम और कृष्ण के जन्म का किया वर्णन

10 Mar 2026

हत्यारोपी ने 28 फरवरी को अपने चाचा से किया था झगड़ा, गुमटी में लगाई आग

10 Mar 2026

मोहम्मदपुर गोशाला के गेट पर लगा 'शराब निषेध' का बोर्ड, कचरे में दावत के सबूत

10 Mar 2026

देवपुरा पुल के दोनों छोर में गहरे गड्ढों से हादसे का खतरा बढ़ा

10 Mar 2026

ग्रामीणों के साथ अब मवेशियों को भी निशाना बना रहीं मधुमक्खियां

10 Mar 2026
विज्ञापन

पुलिस पर है हमले का आरोपी, हो चुकी जिलाबदर और गुंडा एक्ट की कार्रवाई

10 Mar 2026

युवक की हत्या में मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार

10 Mar 2026
विज्ञापन

रमईपुर-जहानाबाद मार्ग के लिंक रोड पर नहीं बने ब्रेकर, हादसे बढ़े

10 Mar 2026

निचली गंग नहर की सफाई में 83 हजार फुंके, गेहूं कटाई शुरू होने तक नहीं पहुंचा पानी, किसान मायूस

10 Mar 2026

दशकों का इंतजार खत्म, जहानाबाद-बरीपाल मार्ग के चौड़ीकरण से ग्रामीणों में खुशी की लहर

10 Mar 2026

LPG Commercial cylinder crisis: गैस सिलेंडर को लेकर सरकार का निर्देश, औद्योगिक आपूर्ति में कटौती

10 Mar 2026

Kanpur: RTO चालान के नाम पर भेजा लिंक, मोबाइल हैक कर 1.27 करोड़ की साइबर ठगी

10 Mar 2026

अलीगढ़ में व्यावसायिक गैस सिलिंडर की आपूर्ति में परेशानी, होटल-रेस्टोरेंट कारोबारी परेशान

10 Mar 2026

फरीदाबाद नागरिक अस्पताल: रक्त केंद्र के पास भीड़, ओपीडी में विशेषज्ञ कक्षों के बाहर ड्यूटी स्टाफ नदारद

10 Mar 2026

फरीदाबाद में बढ़ने लगी गर्मी: पारा 35 डिग्री तक पहुंचा, दिन में तेज धूप से लोग परेशान

10 Mar 2026

फरीदाबाद में बिजली समस्याओं का समाधान: डीएचबीवीएन की पहल, उपभोक्ताओं की सुविधा और सुरक्षा पर रहेगा फोकस

10 Mar 2026

कानपुर: छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी, महिला का सिर फोड़ा

10 Mar 2026

कानपुर: पति पर मारपीट और अवैध संबंध का आरोप

10 Mar 2026

जीरकपुर में तेज रफ्तार ऑडी ने विदेशी युवती को उड़ाया, मौके पर मौत

10 Mar 2026

नोएडा: शहर में बढ़ा ‘डॉग अटैक’ का खतरा, जिला अस्पताल में मरीजों की कतार

10 Mar 2026

VIDEO: फरीदाबाद की सौम्या भारद्वाज चेन्नई में खेलो इंडिया किक बॉक्सिंग में दिखाएंगी दम

10 Mar 2026

पानीपत में आयोजित होगी रिले रेस ट्रायल, फरीदाबाद के युवा खिलाड़ी आजमाएंगे अपना हुनर

10 Mar 2026

हरदोई: सेक्टर समीक्षा बैठक से सीबीआई ने बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत दो को उठाया

10 Mar 2026

VIDEO: कश्मीरी चाय बनाने वाले दुकानदार बोले, अगर सिलिंडर लेते तो चीजों के दाम बढ़ाने पड़ते

10 Mar 2026

VIDEO: विद्यार्थियों ने खुद की बनाई रेसिंग कार से प्रतियोगिता में लिया हिस्सा, मिला छठा स्थान, तीन लाख आया खर्च

10 Mar 2026

VIDEO: सिलिंडर की किल्लत: दुकानदार बोले- ऐसे ही हालात रहे तो ठप हो जाएगा धंधा

10 Mar 2026

Ukhimath: तहसील दिवस पर केदार घाटी में अवैध शराब की बिक्री और सड़क व पेयजल की समस्या बताई

10 Mar 2026

Rudraprayag: सूचना का अधिकार अधिनियम पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

10 Mar 2026

गंगा मेला के बाद पिकनिक मनाने आए तीन युवक, दो नदी में डूबे, तलाश जारी

10 Mar 2026

हिसार: राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा ने जलाया डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला

10 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed