Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
'Mahapanchayat' to be held on the 25th in Badli to protest against the chemical-laden water from Masani Barrage; farmers have called for a decisive, all-out struggle.
{"_id":"6adc5262355f7362e00aca8b","slug":"video-mahapanchayat-to-be-held-on-the-25th-in-badli-to-protest-against-the-chemical-laden-water-from-masani-barrage-farmers-have-called-for-a-decisive-all-out-struggle-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"बादली में मसानी बैराज के केमिकल युक्त पानी के विरोध में 25 को महापंचायत, किसानों ने दिया आर-पार की लड़ाई का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादली में मसानी बैराज के केमिकल युक्त पानी के विरोध में 25 को महापंचायत, किसानों ने दिया आर-पार की लड़ाई का आह्वान
रेवाड़ी के मसानी बैराज से आने वाले केमिकल युक्त जहरीले पानी को औरंगपुर लिंक ड्रेन (साहिबी नदी) के जरिए ड्रेन नंबर 8 में डालने के विरोध में 25 अक्टूबर को महापंचायत का आह्वान किया गया है।
गुलिया खाप तीसा के प्रधान विनोद गुलिया ने सभी किसान भाइयों को महापंचायत में पहुंचने का न्योता दिया है। विनोद गुलिया ने बताया कि प्रशासन द्वारा खुला नाला और पाइपलाइन बिछाई जा रही है, जिससे यह जहरीला पानी हमारे झील (लो-लाइंग) क्षेत्र में ही रुक जाएगा और आसपास के गांवों के खेतों में फैल जाएगा।
इस मामले को लेकर तीन बार प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। इसके चलते समाज के भले के लिए महापंचायत बुलाई गई है।महापंचायत में सातगामा प्रधान अनार सिंह के साथ नंगला कुतानी, जाहितपुर, ऊंटलोधा, औरंगपुर, सिलाना एवं सिलानी सहित सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच, बुजुर्ग और युवा साथी मौजूद रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।