{"_id":"69b1539148a257600501b24c","slug":"six-rhinos-will-be-released-for-free-roaming-in-dudhwa-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: दुधवा में स्वच्छंद विचरण के लिए छोड़े जाएंगे छह गैंडा, ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: दुधवा में स्वच्छंद विचरण के लिए छोड़े जाएंगे छह गैंडा, ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 11 Mar 2026 05:05 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व की गैंडा पुनर्वास योजना से छह गैंडों को इस माह स्वच्छंद विचरण के लिए जंगल में छोड़ा जाना है। इसके पहले वन विभाग ने जंगल से सटे क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को जागरूक करने का अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में बुधवार को आसपास के कुछ गांवों में जागरूकता शिविर लगाए गए।
दुधवा में संचाचित गैंडा पुर्नवास योजना के अंर्तगत 52 गैंडा हैं, जिनमें से बीते वर्ष में चार गैंडों को स्वछंद विचरण के लिए जंगल में छोड़ा गया था। अब छह अन्य गैंडों को इस माह के अंत तक जंगल में छोड़ने की योजना है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए दुधवा के आस-पास बसे ग्रामीणों के आम जनमानस के लोगों को जागरूक किए जाने के लिए निरंतर दुधवा टाइगर रिजर्व के दुधवा बाघ संरक्षण फाउंडेशन में कार्यरत कार्मिकों के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
बुधवार को फाउंडेशन के मोटिवेटर धनीराम के नेतृत्व में दक्षिण सोनारीपुर रेंज के सीमावर्ती गांव बुद्धापुरवा एवं इटैया के प्राथमिक विद्यालयों में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अध्यापकगण, स्थानीय लोगों के साथ-साथ इको विकास समिति के लोग भी उपस्थित रहे।
बेलरायां रेंज के समीप गांव पचपेड़ा, रिछिया के ग्राम प्रधान के आवास पर मोटिवेटर नाजरुन निशा द्वारा जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान के साथ ग्रामीण एवं बेलरायां रेंज स्टाफ शरीफ अहमद, वन दरोगा, वन रक्षक उपस्थित रहे। जागरूकता कार्यक्रम में मोटिवेटर एवं स्टाफ द्वारा लोगों को वन्य जीवों से बचाव के उपायों पर चर्चा करते हुए आवश्यक सुझाव दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।