Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Due to dense fog in Yamunanagar, several vehicles collided on the Panchkula-Saharanpur National Highway, leaving several injured.
{"_id":"69b1025098932d589803e0ae","slug":"video-due-to-dense-fog-in-yamunanagar-several-vehicles-collided-on-the-panchkula-saharanpur-national-highway-leaving-several-injured-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में घने कोहरे के कारण पंचकूला-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर कई वाहन आपस में टकराए, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में घने कोहरे के कारण पंचकूला-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर कई वाहन आपस में टकराए, कई घायल
पंचकूला–सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह घने कोहरे के कारण एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बेहद कम होने के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए। बताया जा रहा है कि सभी वाहन अंबाला की तरफ से आ रहे थे। इसी दौरान आगे चल रहे वाहन के अचानक धीमा होने पर पीछे से आ रही गाड़ियां एक-दूसरे से टकराती चली गईं।
हादसा इतना जबरदस्त था कि कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना में कुछ लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए जगाधरी के एक निजी अस्पताल और उप जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकालने में मदद की और तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। हादसे में एक कैंटर सड़क के बीचों-बीच फंस गया था, जिसके कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। इसके बाद प्रशासन ने हाइड्रा मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों और कैंटर को सड़क के किनारे करवाया, जिससे यातायात को धीरे-धीरे सामान्य किया गया।
हादसे के बाद कुछ समय तक हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को नियंत्रित किया और जाम को खुलवाने में जुटे रहे।
पुलिस का कहना है कि घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से यह हादसा हुआ है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के मौसम में सावधानी से वाहन चलाएं, गति धीमी रखें और पर्याप्त दूरी बनाकर चलें ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।