{"_id":"69b1a473b3c63aedb309b021","slug":"video-traffic-jams-continued-intermittently-for-five-hours-near-the-subhash-nagar-turn-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुभाष नगर मोड़ के पास पांच घंटे रुक-रुक कर लगता रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभाष नगर मोड़ के पास पांच घंटे रुक-रुक कर लगता रहा जाम
राजधानी मार्ग सब्जी मंडी के सुभाष नगर मोड़ के पास आलू मंडी होने के कारण बुधवार को बीच सड़क पर आलू लदे ट्रक खड़े होेने से सुबह पांच से 10 बजे तक पांच घंटे यातायात अवरुद्ध रहा। इस बीच रुक-रुककर पांच बार जाम लगा। ऐसे में वाहन रेंगते हुए निकले। इससे राहगीरों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
राजधानी मार्ग सब्जी मंडी पर सुभाष नगर मोड़ से पोनी रोड तिराहे के बीच पांच आलू की आढ़त है। इन आढ़तों पर दूर-दूर से आलू लदे ट्रक व ट्रैक्टर-ट्रॉली पहुंचती हैं। इससे मार्ग संकरा होेने से रोजाना यातायात बाधित होता रहता है। बुधवार को सुबह करीब पांच बजे बीच सड़क पर ट्रकों के खड़े होने से आवागमन अवरुद्ध होने लगा। यह स्थिति 10 बजे तक बनी रही। इस बीच रुक-रुककर पांच बार जाम लगा। इससे वाहन सवारों व राहगीरों को काफी दिक्कत हुई। वहीं, राजधानी मार्ग पर जगह-जगह अतिक्रमण होने के कारण दिक्कतें और बढ़ गईं। उधर, पालिका ईओ मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। निरीक्षण कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।