{"_id":"69b1a46100f5ee23f10d7749","slug":"video-despite-waiting-in-line-for-hours-people-are-still-unable-to-get-gas-cylinders-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"घंटों लाइन में लगने के बाद भी लोगों को नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंटों लाइन में लगने के बाद भी लोगों को नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर
इजराइल- ईरान युद्ध का असर रसोई गैस तक पहुंचने लगा है। रसोई गैस की किल्लत शुरू होने से एजेंसियों पर लंबी लाइन लग रही है। हाल यह है कि घंटों लाइन में लगने के बाद भी लोगों को गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा और लोग खाली हाथ निराश होकर लौट रहे हैं। वहीं, कामर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति बंद होने से होटल-रेस्टोरेंट व ढाबा संचालकों की समस्या बढ़ गई है।
नगर में राजधानी मार्ग पर भारत और इंडेन की दो गैस एजेंसियां हैं। यहां सुबह से ही इन दिनों गैस सिलिंडर लेने के लिए लोगों की लंबी लाइन लग रही है। घरेलू गैस उपभोक्ताओं का कहना है कि ऑन लाइन बुकिंग के बाद भी सिलिंडर घर पर मुश्किल से पहुंच रहे है। जबकि गैस एजेंसियों में घंटों लाइन में लगने के बाद भी कई उपभोक्ताओं को वापस जाना पड़ रहा है। गैस संचालक लोड न होने की बात कह रहे है। भारत गैस संचालक प्रमोद त्रिवेदी ने बताया कि घरेलू गैस सिलिंडरों का लोड कम कर दिया गया है, जिससे दिक्कतें बढ़ने लगी हैं। हालांकि कोशिश की जा रही है कि सभी उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराई जाए। वहीं इंडेन गैस एजेंसी के बाहर बुधवार को भीड़ लगी रही। यहां गैस लेने के लिए खड़े उपभोक्ताओं ने बताया कि एजेंसी के कार्यालय का शटर बंद रहा, जिससे उपभोक्ताओं को भटकना पड़ा। ऑन लाइन बुकिंग भी नहीं की जा रही है। कामर्शियल सिलिडंर की आपूर्ति दो दिनों से पूरी तरह से बंद कर दिए जाने से होटल-रेस्टोरेंट व ढाबा संचालकों के सामने समस्या खड़ी हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।