{"_id":"69b17308869cc206d0011205","slug":"contaminated-water-has-been-coming-into-the-ward-for-20-days-councilor-representative-protested-against-the-corporation-sat-in-the-dirty-sewage-water-and-organized-an-exhibition-of-contaminated-water-dewas-news-c-1-1-noi1389-4037751-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dewas News: 20 दिन से आ रहा गंदा पानी, कोई सुनने को तैयार नहीं; पार्षद प्रतिनिधि ने दूषित जल की प्रदर्शनी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dewas News: 20 दिन से आ रहा गंदा पानी, कोई सुनने को तैयार नहीं; पार्षद प्रतिनिधि ने दूषित जल की प्रदर्शनी लगाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: देवास ब्यूरो Updated Thu, 12 Mar 2026 09:24 AM IST
Link Copied
देवास नगर निगम के वार्ड क्रमांक 22 में दूषित पानी की समस्या को लेकर बुधवार दोपहर पार्षद प्रतिनिधि ने अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने वार्ड के अलग-अलग घरों से गंदे पानी के नमूने एकत्र कर उनकी प्रदर्शनी लगाई और नगर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
पार्षद प्रतिनिधि रूपेश वर्मा ने बताया कि वार्ड में पिछले लगभग 20 दिनों से नलों में सीवरेज का मिला हुआ गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। इस दूषित जल वितरण के कारण आनंद ऋषि नगर और एलआईजी कॉलोनी सहित पूरे वार्ड के निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और जलजनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। उनका आरोप है कि इस गंभीर समस्या की शिकायत कई बार नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने और जमीनी हकीकत को उजागर करने के लिए ही वार्डवासियों के घरों से पानी के नमूने लेकर यह सार्वजनिक प्रदर्शनी लगाई गई है।
उन्होंने नगर निगम प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित कर इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में धरना-प्रदर्शन कर आंदोलन को तेज किया जाएगा। फिलहाल वार्ड के निवासियों में जल की गुणवत्ता को लेकर भारी नाराजगी है और वे निगम की आगामी कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं
स्थानीय रहवासियों ने जताई नाराजगी ..
आनंद ऋषि नगर के रहने वाले रेवासियों ने बताया कि पिछले 20 दिनों से वार्ड में गंदा पानी आ रहा है। नगर निगम में शिकायत की गई है, लेकिन अभी तक नगर निगम के कोई अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिया गया है। इसके चलते वार्ड के रहवासी जार मंगा कर पानी पी रहे हैं। इंदौर में भी गंदे पानी को लेकर जो घटनाक्रम हुआ था। ऐसा घटनाक्रम देवास में ना हो, इसे लेकर नगर निगम सचेत हो और यहां पर जो गंदा पानी आ रहा है। उसे साफ किया जाए नहीं तो स्थानीय रहवासी नगर निगम में विरोध प्रदर्शन करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।