{"_id":"6adc8a4271ac1f98580d6bae","slug":"video-gada-matathaya-sathal-para-belo-na-matathatao-ka-jaugdha-nama-daema-na-kaya-narakashhanae-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा: मतदेय स्थलों पर बीएलओ ने मतदाताओं के जोड़े नाम, डीएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: मतदेय स्थलों पर बीएलओ ने मतदाताओं के जोड़े नाम, डीएम ने किया निरीक्षण
गोंडा: जिले में शनिवार को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन के लिए विशेष कैंप लगाए गए। इन कैंपों में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने जीआईसी और जीजीआईसी में कैंपों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।
कई युवा पहली बार मतदाता बनने के लिए उत्सुक दिखे। कुछ लोग सूची से कटे नाम दोबारा जुड़वाने आए। वहीं, कुछ मतदाताओं ने दूसरे बूथ पर दर्ज नाम हटाने के लिए आवेदन किया। जीजीआईसी में बीएलओ रंजना पांडेय और सत्यवती तिवारी ने आवेदन लिए।
बुधईपुरवा निवासी रवि कुमार सिंह अपनी मां सुमन सिंह के मतदाता विवरण में सुधार कराने पहुंचे। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची और आधार कार्ड में मां का नाम अलग-अलग दर्ज है। पते और मोबाइल नंबर में भी त्रुटि थी। मोहम्मद मतीन ने फोटो और मोबाइल नंबर सुधरवाया, जबकि फिजा ने नाम जुड़वाया।
आवेदन प्रक्रिया
डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि नाम जुड़वाने के लिए फार्म-छह भरा जा सकता है। मृतक, स्थानांतरित या डुप्लीकेट नाम हटाने के लिए फार्म-सात का प्रयोग होता है। विवरण में संशोधन या पता बदलने के लिए फार्म-आठ भरा जाता है। आवेदन बीएलओ, मतदाता पंजीकरण केंद्र, तहसील या जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। इसके अलावा voters.eci.gov.in और ECINET मोबाइल एप के जरिये ऑनलाइन आवेदन भी संभव है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।