{"_id":"69b2a31cfa2a74e8650328f8","slug":"video-pushing-and-shoving-in-long-queues-for-cylinders-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल: सिलिंडर के लिए लंबी कतारों में धक्का-मुक्की, घरेलू गैस का होटल-ढाबों में व्यावसायिक प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल: सिलिंडर के लिए लंबी कतारों में धक्का-मुक्की, घरेलू गैस का होटल-ढाबों में व्यावसायिक प्रयोग
गैस सिलिंडर लेने के लिए एजेंसियों के बाहर वीरवार को लंबी कतारें लगी। सिलिंडर के लिए धक्का-मुक्की का माहौल रहा। उपभोक्ताओं को धक्का-मुक्की, घंटों लंबी कतारों और अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। सर्वर ठप होने के कारण बुकिंग का सिस्टम पूरी तरह चरमरा गया है। घरेलू सिलिंडर होटल-ढाबों, रेस्टोरेंट और कैंटीन में धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है, लेकिन इन पर लगाम लगने वाले चुप्पी साधे बैठे हैं। उपभोक्ता पैनिक हो रहे हैं और सिलिंडर स्टाक करने की सोच रहे हैं कि कहीं दोबारा सिलिंडर न मिले। हालात ये हैं कि पीएनजी कनेक्शन वाले भी सिलिंडर बुक कराने पहुंच रहे हैं। वहीं वीरवार को ही ईंट भट्ठा संचालकों ने बैठक की। उन्होंने कहा कि कोयला मंहगा होने से उन्हें ईंट के रेट बढ़ाने पड़ेंगे। बाजार में गैस की किल्लत की बातों से गांव में उपलों के रेट भी बढ़ गए हैं। हालांकि गैस की कालाबाजारी, घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने वालों पर नजर और लगाम कसने के लिए डीसी ने अफसरों की बैठक लेकर टीम गठित की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।