{"_id":"6adbadea32ac2897200edf95","slug":"daksh-and-vasudev-from-kalayat-won-gold-medals-in-wrestling-kaithal-news-c-245-1-kht1012-156968-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कुश्ती में कलायत के दक्ष और वासुदेव ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कुश्ती में कलायत के दक्ष और वासुदेव ने जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
शिक्षा भारती स्कूल के दोनों विजेता खिलाडी। विज्ञप्ति
कलायत। महाराष्ट्र के लोनावाला स्थित सिंहगढ़ पब्लिक स्कूल (सिंहगढ़ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) में 21 से 24 अक्तूबर तक सीबीएसई राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता कराई गई। इसमें कलायत के शिक्षा भारती विद्या निकेतन स्कूल के दो होनहार पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।
प्रतियोगिता के अंडर-14 आयु वर्ग में स्कूल के छात्र दक्ष ने 52 किलोग्राम भार वर्ग और वासुदेव ने 35 किलोग्राम भार वर्ग में देशभर के विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। दोनों खिलाड़ियों ने सफलता का श्रेय कोच सुशील कुमार को दिया। विद्यालय के चेयरमैन कुलदीप सिंह ने दोनों विजेता पहलवानों, उनके माता-पिता और कोच सुशील कुमार को बधाई दी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों की पीठ थपथपाते हुए कहा कि दक्ष और वासुदेव की यह सफलता उनकी अटूट मेहनत, अनुशासन और कोच सुशील कुमार के बेहतरीन प्रशिक्षण का परिणाम है। हमारे स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया जाता है, जहां पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट अवसर प्रदान किए जाते हैं।