{"_id":"69b2a093a48ad31dde05869c","slug":"video-baghpat-new-controversy-erupts-over-monalisa-farman-khans-wedding-father-says-he-wont-let-them-enter-the-house-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Baghpat: मोनालिसा-फरमान खान की शादी पर नया विवाद, पिता बोले- दोनों को घर में नहीं घुसने देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: मोनालिसा-फरमान खान की शादी पर नया विवाद, पिता बोले- दोनों को घर में नहीं घुसने देंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 12 Mar 2026 04:46 PM IST
महाकुंभ से चर्चा में आई वायरल गर्ल मोनालिसा की अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी के बाद विवाद गहराता जा रहा है। फरमान के परिवार ने इस विवाह पर नाराजगी जताई है। फरमान के पिता जफर अली ने साफ शब्दों में कहा है कि उन्हें यह शादी मंजूर नहीं है और वह दोनों को घर में घुसने नहीं देंगे। शादी के बाद यह मामला सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। कुछ लोग इसे मोनालिसा का निजी फैसला बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इस विवाह पर सवाल भी उठा रहे हैं। जब फरमान के गांव पहुंचकर उनके पिता जफर अली से बात की गई तो उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जब उन्हें बेटे की शादी के बारे में पता चला तो वह पूरी रात सो नहीं पाए। जफर अली ने कहा कि उन्हें यह शादी स्वीकार नहीं है और अगर फरमान व मोनालिसा गांव आते हैं तो उन्हें घर में घुसने नहीं दिया जाएगा। विवाद बढ़ने के बाद मोनालिसा ने केरल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उनकी शादी हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई है और इसमें किसी तरह का धर्म परिवर्तन नहीं हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।