{"_id":"6add113c6d2bdadc7a0c3b83","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-161176-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दो कारें भिड़ी, एयरबैग खुलने से बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दो कारें भिड़ी, एयरबैग खुलने से बची जान
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर काठा टोल प्लाजा के पास गलत दिशा में दौड़ाई जा रही कार से विशाल शर्मा निवासी करहेड़ा की कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि एयरबैग खुलने से विशाल शर्मा की जान बच गई।
विशाल शर्मा ने बताया कि शनिवार की सुबह कार से दिल्ली से सहारनपुर जा रहे थे।
दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर काठा टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो सामने से गलत दिशा में आ रही कार से भिड़ंत हो गई। कार की खिड़की खोली तो उसमें एक महिला और युवक बैठे हुए थे। आरोप लगाया कि दोनों नशे में थे, जो सही से बोल भी नहीं पाए। पुलिसकर्मियों ने क्षतिग्रस्त कार को एक्सप्रेसवे से हटवाया। इस मामले में जांच अधिकारी मनोज कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर राकेश निवासी गुरुग्राम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
उसका मेडिकल कराया गया, जिसकी रिपोर्ट में मुंह से शराब की बदबू आने की पुष्टि हुई है।