{"_id":"69b2a0b0c3009831ad0ba023","slug":"video-24-complaints-reached-the-resolution-camp-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: समाधान शिविर में पहुंचीं 24 शिकायतें, अवैध कब्जे और इंतकाल के सबसे अधिक मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: समाधान शिविर में पहुंचीं 24 शिकायतें, अवैध कब्जे और इंतकाल के सबसे अधिक मामले
लघु सचिवालय में डीसी सुशील सारवान की अध्यक्षता में समाधान शिविर लगाया गया। शिविर में कुल 24 शिकायतें आईं। इनमें ज्यादातर शिकायतें अवैध कब्जे हटवाने, इंतकाल करवाने और रजिस्ट्री से जुड़ी रहीं।
डीसी ने सभी शिकायतों पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी मौके पर जाकर जांच करें और लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करें। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
29 मार्च को होने वाली मुख्यमंत्री की रैली को लेकर सभी विभागों को सतर्कता बरतने और उससे जुड़ी तैयारियों के भी आदेश दिए।
शिविर में गांव कथूरा के खरीद केंद्र पर गेहूं की सरकारी खरीद शुरू कराने, कथूरा में सरकारी काम में बाधा बन रही पब्लिक हेल्थ विभाग की दीवार हटवाने, दुकान की रजिस्ट्री करवाने, जसराणा में खेतों के रास्ते पक्के करवाने, इंतकाल कराने और छिछड़ाना में अवैध कब्जा हटवाने जैसी शिकायतें आईं। इसके अलावा परिवार पहचान पत्र ठीक करवाने तथा बिजली-पानी से जुड़ी समस्याएं भी रखी गईं।
डीसी ने सभी मामलों को संबंधित विभागों को भेजते हुए जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम अंजली श्रोत्रिय, डीसीपी भारती डबास, डीएफओ रेनू बाला, बीडीपीओ परमजीत, पूनम चंदा, एक्सईएन पंचायती राज कुलबीर फौगाट सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।