{"_id":"69b30324fb92eae50d011c7e","slug":"video-bus-overturned-after-collision-on-highway-in-agra-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में हाईवे पर बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक की झपकी से हादसा; 10 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में हाईवे पर बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक की झपकी से हादसा; 10 यात्री घायल
कोलकाता के पर्यटकों को बुधवार रात तीन बजे मथुरा से आगरा कैंट स्टेशन लेकर जा रही टूरिस्ट बस चालक को झपकी आने की वजह से गुरुद्वारा गुरु का ताल के सामने डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे के बाद बस सर्विस रोड पर पलट गई। इससे सवारियों में चीखपुकार मच गई। आनन-फानन में राहगीरों ने सभी को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 10 घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद सभी चले गए। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि कोलकाता से करीबन 35 पर्यटकों का दल मथुरा आया था। मंदिरों के दर्शन करने के बाद पर्यटकों को आगरा कैंट से ट्रेन में बैठना था। सभी को टूरिस्ट बस रात तीन बजे स्टेशन लेकर जा रही थी। सिकंदरा चाैराहे से आगे मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। बस जैसे ही गुरुद्वारा गुरु का ताल के सामने पहुंची डिवाइडर पर चढ़ गई। बाद में सर्विस रोड पर पलट गई। हादसे के बाद लोग आ गए। वहीं पुलिस भी पहुंची। घायलों को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी भेज दिया। हादसे में एक सवार नित्यानंद के सिर में चोट लगी थी। बाकी अन्य नाै लोग को मामूली चोट आई थीं। उन्हें भी प्राथमिक उपचार के बाद छुटटी दे दी गई। सभी वापस चले गए। किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई। वहीं पुलिस ने हादसे वाली बस को रास्ते से हटा दिया। सर्विस रोड पर हादसा होने की वजह से किसी तरह का यातायात बाधित नहीं हुआ। डीसीपी ने बताया कि हादसे की वजह चालक को झपकी आना माना जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।