{"_id":"69b3031ec76690236c01fba5","slug":"video-lord-adinath-rath-yatra-organised-in-firozabad-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भगवान आदिनाथ की भक्ति के रंग में रंगा फिरोजाबाद, निकाली गई रथयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भगवान आदिनाथ की भक्ति के रंग में रंगा फिरोजाबाद, निकाली गई रथयात्रा
फिरोजाबाद में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ (ऋषभदेव) का जन्म कल्याणक महोत्सव बृहस्पतिवार को पूरे जिले में अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। शहर के अलावा सिरसागंज, टूंडला और खैरगढ़, फरिहा तक भव्य रथयात्राएं निकाली गईं, जिनमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शहर में निर्भय सागर जैन पाठशालाओं का वार्षिक अधिवेशन भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक पर आयोजित हुआ। महापौर कामिनी राठौर ने अट्टा वाला जैन मंदिर से भव्य रथयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्य रथ पर भगवान आदिनाथ और दूसरे रथ पर जिनवाणी माता विराजमान थीं। अधिवेशन में 17 पाठशालाओं का परीक्षाफल घोषित किया गया, जिसमें मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। बच्चों ने भक्तिपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। कस्बा फरिहा के बड़े दिगंबर जैन मंदिर से दोपहर तीन बजे रथयात्रा निकाली गई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई तीन शिखर जैन मंदिरों तक पहुंची।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।