{"_id":"6adb50098c2f9c889d0ed66d","slug":"teacher-promotion-process-expedited-target-set-for-completion-by-november-7-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-188738-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया तेज, 7 नवंबर तक पूरी करने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया तेज, 7 नवंबर तक पूरी करने का लक्ष्य
Fri, 23 Oct 2026 05:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 23 Oct 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
- जाॅइनिंग तारीखों में हेरफेर के बाद डायट प्राचार्य की अध्यक्षता में बनेगी निगरानी समिति
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिले के परिषदीय विद्यालयों में लंबे समय से लंबित शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया अब तेज हो गई है। शासन स्तर से 7 नवंबर तक पदोन्नति की प्रक्रिया को अनिवार्य रूप से पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। वहीं नगर क्षेत्र की वरिष्ठता सूची में विसंगतियां सामने आने के बाद शिक्षकों में रोष व्याप्त है।
विभाग द्वारा हाल ही में जारी वरिष्ठता सूची में गंभीर लापरवाही और हेरफेर देखने को मिला है। सूची के अनुसार, वर्ष 2006 में नियुक्त शिक्षकों की जाॅइनिंग तिथि बदलकर वर्ष 2003 दर्शा दी गई है जबकि वर्ष 2013 के नियुक्त शिक्षकों की जाॅइनिंग वर्ष 2007 दिखाई गई है।
प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए डायट प्राचार्य की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है, जिसमें बीएसए, राजकीय महिला डिग्री कॉलेज की वरिष्ठ प्राध्यापक और डीएम द्वारा नामित भाषा विशेषज्ञ शामिल हैं। पदोन्नति के लिए पात्रता सूची में शिक्षकों के टीईटी उत्तीर्ण होने का विवरण अनिवार्य रूप से दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
वर्जन
सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से शिक्षकों की सूचियां मांग ली गई हैं। शिक्षकों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों का बारीकी से परीक्षण किया जा रहा है और त्रुटियों को सुधारने के बाद ही अंतिम वरिष्ठता सूची के आधार पर पदोन्नति की कार्रवाई पूरी की जाएगी। - अनिल कुमार, बीएसए