सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ammonia gas leaks from cold storage in Agra

आगरा में अमोनिया गैस का रिसाव: बच्चों को उल्टियां, बेहोश हुए लोग, घर छोड़कर भागे ग्रामीण; VIDEO

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:50 AM IST
Ammonia gas leaks from cold storage in Agra
यूपी के आगरा के गांव कुकथरी में बृहस्पतिवार रात को समाधिया कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। इससे कोल्ड स्टोरेज में काम कर रहे 60 से अधिक मजदूर भाग गए। 50 मीटर की दूरी पर स्थित दूसरे कोल्ड स्टोरेज बद्री विशाल में भी मजदूरों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। कुछ लोग बेहोश हो गए। गांव में भी गैस फैलने से ग्रामीणों की हालत बिगड़ गई। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। एहतियात पूरे गांव को खाली करा लिया गया। 6 दमकल भी बुला ली गईं। दो घंटे बाद गैस के रिसाव को बंद कराया गया। तब राहत मिल सकी। घटना रात तकरीबन 9 बजे की है। पिनाहट के गांव कुकथरी में उपेंद्र कुमार का समाधिया कोल्ड स्टोरेज है। रात में कोल्ड स्टोरेज में तकरीबन 60 मजदूर और कर्मचारी काम कर रहे थे। दो ट्रक और ट्रैक्टर ट्रालियों में आलू भी लोड किया जा रहा था। अचानक अमोनिया गैस सिलिंडर की पाइप लाइन फट गई। इसमें से तेजी से गैस रिसाव शुरू हो गया। इससे मजदूर और अन्य लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। नवाबगंज, बरेली का मजदूर मोहम्मद सलीम बेहोश होकर गिर गया। यह देखकर अफरातफरी मच गई। लोग कोल्ड स्टोरेज से निकलकर भागने लगे। वहीं खेतों में काम कर रहे लोगों को भी उल्टी आने लगी। वह भी खेत छोड़कर भागने लगे। ग्रामीणों ने अपने पशुओं को भी खोल दिया। 50 मीटर की दूरी पर ही सुधीर शर्मा का बद्री विशाल कोल्ड स्टोरेज है। इसमें भी मजदूर काम कर रहे थे। वह भी निकलकर भागे। घरों तक गैस पहुंचने पर बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी भागने लगे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने गांव को खाली करा दिया। मगर तब तक गैस से गांव के महिलाओं और बच्चों की भी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी को सामुदायिक स्वासथ्य केंद्र में भिजवाया। 35 से अधिक को प्राथमिकी उपचार दिया गया। रात तकरीबन 10 बजे आगरा, फतेहाबाद और बाह से 6 दमकल पहुंचीं। सीएफओ देवेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने ब्रीदिंग एप्रेटस पहनकर कोल्ड स्टोरेज में प्रवेश किया। सिलिंडर से अमोनिया गैस के वाल्व को बंद कर दिया। इससे गैस का रिसाव रुक गया। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह, जिलाधिकारी अरविंद बंगारी, डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल, एसीपी पिनाहट गिरीश कुमार सिंह पहुंचे थे। अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह ने बताया कि समाधिया कोल्ड स्टोरेज में पाइप लाइन फटने की वजह से अमोनिया गैस का रिसाव हुआ था। जिन लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई, उनको अस्पताल भेज दिया गया। उनकी हालत सामान्य है। वहीं रिसाव को बंद करा दिया गया है। देर रात स्थिति सामान्य हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

प्रदूषण के खिलाफ महिला किसानों ने किया प्रदर्शन

12 Mar 2026

हाईवे पर कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत

12 Mar 2026

प्रेम प्रसंग के चलते घर में खींच कर की गई थी युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार, दो फरार

12 Mar 2026

भाकियू संयुक्त मोर्चा ने धरने में उठाई प्रदूषण के खिलाफ आवाज

12 Mar 2026

Hamirpur: पीलिया का प्रकोप जारी, नौ वर्षीय बच्ची सहित 39 लोग ग्रस्त

विज्ञापन

MP: पहले दोस्ती कर आरोपी ने दिया शादी का झांसा, फिर युवती को गर्भवती कर बनाया ये दबाव; अब किया गया गिरफ्तार

12 Mar 2026

विश्वनाथ मंदिर अन्नक्षेत्र के कर्मचारी का बयान असत्य और निराधार, VIDEO

12 Mar 2026
विज्ञापन

जलभराव के बीच ई-रिक्शा पलटने से वृद्ध की मौत, गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन

12 Mar 2026

VIDEO: लग्जरी कार से अवैध शराब की तस्करी कर रहा तस्कर गिरफ्तार

12 Mar 2026

Mussoorie: मसूरी वन्य जीव विहार के जंगल में लगी भीषण आग, वन संपदा को हुआ भारी नुकसान

12 Mar 2026

फिरोजपुर: गैस, पेट्रोल और डीजल की सप्लाई पूरी तरह नॉर्मल- डीएफएससी

नारनौल: हत्या के मामले में कोर्ट ने दोषी को सुनाई आजीवन कठोर कारावास की सजा

नारनौल नागरिक अस्पताल में केक काटकर मनाया गया वर्ल्ड किडनी डे

Udaipur: उदयपुर में गैस संकट के बीच VIP कॉलोनी से छह अवैध सिलिंडर जब्त, रेस्टोरेंट में मिल रही मैगी और चाय

12 Mar 2026

झज्जर: हरियाणा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भाऊ गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार

ट्रक की गुप्त कैविटी में छिपाकर ले जा रहे थे 354 किलो गांजा, VIDEO

12 Mar 2026

मझगावां पुल पर ऑटो ड्राइवर दंपती से मारपीट, VIDEO

12 Mar 2026

फायरिंग मामले में बंदूक व कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार, VIDEO

12 Mar 2026

Video: गेयटी थियेटर में सूफियाना कलाम की प्रस्तुतियों पर झूमे दर्शक

12 Mar 2026

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, VIDEO

12 Mar 2026

गुरसराय में आवारा जानवरों को पकड़ने के लिए नगर पालिका ने चलाया अभियान

12 Mar 2026

VIDEO: बदरीनाथ धाम में मौसम खराब, ऊंची पहाड़ियों पर हुई ताजी बर्फबारी

12 Mar 2026

चरखी दादरी: गैस सिलिंडर बुकिंग सर्वर ठप होने से उपभोक्ताओं को हुई परेशानी

12 Mar 2026

Video: लखनऊ टीले वाली मस्जिद में अलविदा की नमाज को लेकर तैयारियां हो रहीं

12 Mar 2026

ईरान के नाम पर छाती पीटी तो कर देंगे बढ़िया वाला इलाज: सीओ संभल

12 Mar 2026

Video: सब्जियों के रेट बढ़े, पूड़ी-सब्जी अब 15 की जगह 20 रुपये की मिल रही

12 Mar 2026

होली मिलन समारोह का किया भव्य आयोजन

12 Mar 2026

ललितपुर के तालबेहट में एलपीजी सिलिंडर न मिलने से परेशान रहे उपभोक्ता

12 Mar 2026

सोहांव एकादश ने बलिया एकादश को 4-0 से किया पराजित, VIDEO

12 Mar 2026

टेट की अनिवार्यता के विरोध में एक लाख पत्र भेजने का लक्ष्य, VIDEO

12 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed