सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Mohammad befriended her by posing as Sonu

MP: पहले दोस्ती कर आरोपी ने दिया शादी का झांसा, फिर युवती को गर्भवती कर बनाया ये दबाव; अब किया गया गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Thu, 12 Mar 2026 07:17 PM IST
Mohammad befriended her by posing as Sonu

धार में सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद प्रेम जाल में फंसाकर युवती से दुष्कर्म करने और शादी का झांसा देकर उसे गर्भवती बनाने का मामला सामने आया है। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी उसे दिल्ली ले गया, जहां कोर्ट मैरिज के नाम पर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए। इसी दौरान युवती को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। आरोपी उसे धर्म परिवर्तन कराने के लिए दरगाह तक ले गया। यह घटना किसी वेब सीरीज की कहानी नहीं, बल्कि पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में अपनी आपबीती बताई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

यह था मामला
धार जिले की सरदारपुर तहसील के राजगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवती को दस्तयाब करने के बाद उसके बयान दर्ज किए। शुरुआत में पीड़िता चुप रही, लेकिन परिवार के हौसला देने पर  कॉलेज छात्रा रूपाली (बदला हुआ नाम) ने रोते हुए अपनी पूरी आपबीती पुलिस को बताई।

पीड़िता के अनुसार करीब दो साल पहले उसकी दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से मोहम्मद निजाम निवासी मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) से हुई थी। आरोपी युवती के घर के पास किराए से रहकर कारपेंटर का काम करता था। उसने शुरुआत में अपनी मुस्लिम पहचान छिपाकर खुद को सोनू बताया और युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया।

करीब दो साल पहले आरोपी ने युवती को अपने कमरे पर बुलाकर पहली बार जबरन दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी लगातार डराकर उसका शोषण करता रहा। कुछ समय बाद युवती गर्भवती हो गई।

मौलवी से भी मिलवाया
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा दिया, लेकिन साथ ही शर्त रखी कि उसे इस्लाम धर्म अपनाना होगा और नमाज पढ़नी होगी। फरवरी और मार्च 2026 के दौरान आरोपी युवती को झांसा देकर दिल्ली ले गया। वहां कोर्ट में कुछ दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर कराए गए और निकाह के लिए एक मौलवी से भी मिलवाया गया।

ये भी पढ़ें- Bhopal News: भोपाल के जवाहर चौक में बड़ा हादसा टला, 5 दुकानों के छज्जे गिरे, दुकानदारों ने भागकर बचाई जान

दिल्ली में रहने के दौरान युवती को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी उसे दरगाह ले जाकर धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाने लगा। इस बीच परेशान परिजन थाने पहुंचे और धार जिले के राजगढ़ थाने में युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई।

790 किलोमीटर दूर पहुंची पुलिस
पुलिस ने तकनीकी आधार पर लोकेशन ट्रेस की और युवती की तलाश में करीब 790 किलोमीटर दूर दिल्ली पहुंची। दिल्ली मेट्रो स्टेशन के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया और युवती को सुरक्षित बरामद कर राजगढ़ लाया गया। शुरुआत में आरोपी के डर से युवती ने उसके खिलाफ बयान नहीं दिए, लेकिन परिजनों के सहयोग से उसने पुलिस को पूरी घटना बताई।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी मोहम्मद निजाम उर्फ सोनू पिता रईस अहमद के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुलिस टीम दिल्ली पहुंची और वहां से युवती व आरोपी को लेकर गांव आई। पीड़िता ने साहस दिखाते हुए महिला अधिकारी के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए हैं। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

हिसार से इंदौर से सुपर फास्ट ट्रेन शुरू ,12.30 बजे सावित्री जिंदल दिखाएंगी हरी झंडी

12 Mar 2026

Anuppur News: अंधेकत्ल का चौंकाने वाला खुलासा, अवैध संबंध की आशंका को लेकर की गई थी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

12 Mar 2026

Gopalganj: आंखों में डॉक्टर बनने का सपना..दिव्यांगता को मात देकर स्कूल जा रही गोपालगंज की सोनी | Bihar News

12 Mar 2026

VIDEO: गैस बुकिंग का आखिर सर्वर हुआ ठप, एजेंसियों पर उमड़ रही भीड़

12 Mar 2026

VIDEO: तकनीकी दिक्कत से गैस संकट गहराया, ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन के अध्यक्ष ने ये कहा

12 Mar 2026
विज्ञापन

VIDEO: हर दिन बढ़ रहे किडनी के मरीज, 70 प्रतिशत मामलों में डायबिटीज और बीपी बड़ी वजह

12 Mar 2026

VIDEO: विजय क्लब में 15 को रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर

12 Mar 2026
विज्ञापन

VIDEO: जिस स्कूल बस से गिरकर हुई मासूम छात्रा की मौत, उसकी हातल देख रह जाएंगे हैरान

12 Mar 2026

VIDEO: आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से निकली भव्य रथयात्रा, एसबीआई चौराहे पर लगा जाम

12 Mar 2026

VIDEO: किस तरह खराब होती है किडनी, चिकित्सकों ने ये बताया

12 Mar 2026

VIDEO: डंपिंग जोन के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, कूड़ा गाड़ियां रोककर किया प्रदर्शन

12 Mar 2026

VIDEO: गैस की किल्लत, ऑनलाइन और ऑफलाइन से भी नहीं बुक हो रहे सिलिंडर

12 Mar 2026

VIDEO: गैस की नहीं हो रही बुकिंग, उपभोक्ता परेशान; जानें क्या कहते हैं

12 Mar 2026

VIDEO: चेहरे पर सूजन, पेशाब में झाग: ये संकेत बताते हैं कि किडनी में है गड़बड़ी, इन लक्षणों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज

12 Mar 2026

VIDEO: आंखों में मिर्च झोंकने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; तीन गिरफ्तार

12 Mar 2026

Una: द्वितीय बीच राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की टीम रवाना

12 Mar 2026

Saharanpur: परीक्षा देने जा रहे छात्रों की कार पर हमला, फायरिंग में चार घायल

12 Mar 2026

VIDEO: गैस एजेंसी पर मारामारी, ग्राहकों से कहा गया- जब होगा तब दिया जाएगा, कोशिश करते रहो

12 Mar 2026

दादा के हत्यारोपी पोते को पुलिस ने किया गिरफ्तार, धारदार हतथियार से की थी हत्या

12 Mar 2026

VIDEO: सिलिंडर न मिलने से तीन दिन से बंद है कचौड़ी की दुकान, दुकानदार बोला- हर रोज दो हजार का हो रहा नुकसान

12 Mar 2026

VIDEO: गैस की किल्लत से परेशान दुकानदार, बोले- अब लकड़ी जलाकर ही काम करते हैं

12 Mar 2026

Gorella-Pendra-Marwahi News: 70 वर्षीय बुजुर्ग मकान मालिक ने नाबालिग से की छेड़छाड़, गिरफ्तार कर जेल भेजा

चलती बाइक पर सद्दाम ने कार चालक के सिर में मारी थी गोली

12 Mar 2026

93 लोगों को वापस मिला गायब हुआ फोन, सीआईआर पोर्टल की मदद से पुलिस ने किया बरामद

12 Mar 2026

रोहतक में जिला परिषद हाउस की बैठक में पार्षदों के बीच हंगामा

12 Mar 2026

LPG Crisis: हरियाणा में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर सप्लाई बंद, होटल-रेस्तरां और ढाबों पर गहरा संकट

VIDEO: महंगाई और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, पीएम मोदी के खिलाफ लगाए नारे

12 Mar 2026

VIDEO: 3.20 करोड़ का पुल जनता को मिला, मंत्री ने किया शुभारंभ

12 Mar 2026

VIDEO: कोहरे से किसानों की बढ़ी चिंता, दलहन फसलों पर प्रभाव पड़ने की संभावना

12 Mar 2026

Katni News: गैस की कालाबाजारी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर बोले- कटनी में गैस और ईंधन की भरपूर उपलब्धता

12 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed