{"_id":"69b2c317100681c73d0a4b90","slug":"video-vishwanath-temple-annakshetra-employee-statement-is-false-and-baseless-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"विश्वनाथ मंदिर अन्नक्षेत्र के कर्मचारी का बयान असत्य और निराधार, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वनाथ मंदिर अन्नक्षेत्र के कर्मचारी का बयान असत्य और निराधार, VIDEO
11 मार्च को, जो कि कल की तिथि है, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के द्वारा संचालित अन्नक्षेत्र में कार्य करने वाले एक कर्मचारी रवि द्वारा मीडिया के समक्ष एक वक्तव्य दिया गया। यह स्पष्ट किया जाता है कि रवि केवल हमारे संगठन में एक सामान्य कार्यकर्ता हैं। उनका श्री काशी विश्वनाथ मंदिर अन्नक्षेत्र की ओर से कोई वेतन संबंध, आधिकारिक दायित्व या अधिकृत प्रतिनिधित्व नहीं है।
मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने यह कहा कि एलपीजी की कमी के कारण अन्नक्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो रही है तथा भक्तों के लिए भोजन की मात्रा कम की जा रही है। यह स्पष्ट रूप से बताया जाता है कि इस प्रकार का कोई भी कथन न तो उन्हें देने का अधिकार था और न ही उन्हें वास्तविक स्थिति की सही जानकारी थी। उनका यह वक्तव्य पूर्णतः असत्य और निराधार है।
संभवतः उन्होंने यह बयान कैमरे के सामने बोलने के उत्साह या असावधानी में दिया है। रसोई व्यवस्था और अन्नक्षेत्र के संचालन के विषय में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पहले ही आधिकारिक स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं।
सभी मीडिया संस्थानों तथा जनसाधारण से विनम्र अनुरोध करते हैं कि किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के हास्यास्पद और असत्य वक्तव्यों के आधार पर अनावश्यक सनसनी या भ्रम की स्थिति उत्पन्न न करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।