{"_id":"69b2c4af09b35472e8021b28","slug":"video-parathashhanae-ka-khalfa-mahal-kasana-na-kaya-paratharashana-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण के खिलाफ महिला किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण के खिलाफ महिला किसानों ने किया प्रदर्शन
Vimal Sharma
Updated Thu, 12 Mar 2026 07:20 PM IST
Link Copied
भाकियू संयुक्त मोर्चा का प्रदूषण के खिलाफ धरना जारी रहा। धरने पर पहुंचीं महिलाओं ने कहा कि प्रदूषण से बच्चों को नहीं मरने देंगे। जब तक प्रदूषण पर कार्रवाई नहीं होगी, धरना जारी रहेगा।
मोर्चा के शहवाजपुर डोर में चल रहे धरने में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि भाकियू संयुक्त मोर्चा का पिछले 82 दिन से धरना चल रहा है। मगर प्रदूषण के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। चेतावनी दी कि 15 मार्च तक प्रशासन ने प्रदूषण पर ठोस कार्रवाई नहीं की तो मोर्चा का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने जाएगा। जिन लोगों ने पानी प्रदूषित किया है। उन पर ठोस कार्रवाई कराई जाएगी। क्षेत्र को प्रदूषण की सौगात दे रहे औद्योगिक इकाइयों के मालिक अरब पति बन गए हैं। लेकिन क्षेत्र के लोग दुष्परिणाम झेल रहे हैं। चेतावनी भरे लहजे में कहा कि संगठन का धरना प्रदूषण पर कार्रवाई होने तक जारी रहेगा। इस मौके पर नूरजहां, वीरवती देवी, दयावती देवी, कृष्णा देवी, देवेंद्र देवी, जय श्री देवी, सूरज देवी, प्रेम सिंह, अरुण सिद्धू, रामकृष्ण चौहान, अहसान अली, ओमपाल सिंह, होमपाल सिंह, रामप्रसाद सिंह, पृथ्वी सिंह, ओम प्रकाश सिंह, गंगाराम सिंह, सुरेश सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।