{"_id":"6adbc8f72f7fba928e06cae3","slug":"the-akarmamochan-well-will-be-beautified-and-a-stadium-will-be-constructed-in-farrukhpur-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-142330-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अकर्ममोचन कूप का होगा सुंदरीकरण फर्रखपुर में होगा स्टेडियम का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अकर्ममोचन कूप का होगा सुंदरीकरण फर्रखपुर में होगा स्टेडियम का निर्माण
Sat, 24 Oct 2026 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
संभल। शहर के घंटाघर की घड़ी दुरुस्त कराई जाएगी और प्राचीन अकर्ममोचन कूप का जीर्णोद्धार कर उसका सुंदरीकरण कराया जाएगा।
इसके साथ ही फर्रखपुर में स्टेडियम निर्माण की योजना को आगे बढ़ाने और प्राचीन तीर्थस्थलों के संरक्षण पर भी जोर दिया जा रहा है। डीएम अंकित खण्डेलवाल ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक विकासचंद्र त्रिपाठी के साथ विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
डीएम ने मोहल्ला ठेर में कोतवाली के सामने स्थित प्राचीन अकर्ममोचन कूप का निरीक्षण किया। यह 68 तीर्थों और 19 महाकूपों में शामिल है। नगर पालिका परिषद की ओर से कूप के निकट किए गए अवैध कब्जे को हाल ही में हटवाया गया है। जिलाधिकारी ने वंदन योजना के तहत कूप का जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण कराने के साथ ही वहां जानकारी देने वाले साइनेज लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कोतवाली के सामने स्थित चौक पर मूर्ति स्थापित कराने, ट्रांसफार्मर और विद्युत पोल को स्थानांतरित कराने तथा घंटाघर की घड़ी दुरुस्त कराने को भी कहा।
इसके बाद डीएम ने मुरादाबाद रोड स्थित तख्तगोसाईं में सरकारी भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रस्तावित विकास परियोजनाओं की संभावनाओं को देखते हुए सड़क निर्माण का प्रस्ताव तैयार कराने और आसपास के क्षेत्र से कचरा हटवाकर साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। फर्रखपुर में भूमि का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने विनियमित क्षेत्र के अंतर्गत स्टेडियम निर्माण की योजना के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली।