फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Inspected the 24-kos circumambulation route and assessed the arrangements.

Sambhal News: चौबीस कोसीय परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण कर परखीं व्यवस्थाएं

Sat, 24 Oct 2026 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 24 Oct 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Inspected the 24-kos circumambulation route and assessed the arrangements.
संभल। दिवाली के बाद आयोजित होने वाली दो दिवसीय चौबीस कोसीय परिक्रमा की प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। कच्चे मार्ग को मिट्टी डालकर आवागमन योग्य बनाया जा रहा है। शुक्रवार को बीडीओ प्रेमपाल सिंह, तकनीकी सहायक सत्येंद्र सिंह, एपीओ रूमान ने परिक्रमा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों और समिति के पदाधिकारियों ने मार्ग की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए सुधार कार्यों पर चर्चा की। दरअसल, बारिश के कारण परिक्रमा मार्ग की स्थिति खराब हो जाती है, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए ब्लॉक स्तर पर मार्ग को दुरुस्त कराने के निर्देशों के क्रम में कार्य शुरू किया गया है। चौबीस कोसीय परिक्रमा समिति के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने बताया कि परिक्रमा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए मार्ग को समय रहते दुरुस्त करना जरूरी है। इस दौरान परिक्रमा समिति के संयोजक बालयोगी दीनानाथ, सचिव मुकेश शर्मा आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed