{"_id":"69b2c44427dfac03600392f5","slug":"video-jaundice-outbreak-continues-39-people-including-a-nine-year-old-girl-suffer-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: पीलिया का प्रकोप जारी, नौ वर्षीय बच्ची सहित 39 लोग ग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: पीलिया का प्रकोप जारी, नौ वर्षीय बच्ची सहित 39 लोग ग्रस्त
जिला मुख्यालय से सटे गांवों में पीलिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक नौ वर्षीय बच्ची सहित 39 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। संक्रमण आठ गांवों तक फैल चुका है, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राजकीय उच्च पाठशाला स्वाहल में चौथी कक्षा में पढ़ने वाली नौ वर्षीय छात्रा समेत 16 लोग स्क्रीनिंग के दौरान पीलिया से ग्रस्त पाए गए हैं। अब तक 25 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 12 का उपचार घर पर चल रहा है। वहीं नौ वर्षीय बच्ची सहित दो मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पीलिया के मामले अब स्वाहल, बड़ू और मोहिं के साथ-साथ बलीह, मझोट, रोपा, कथाल और औद्योगिक क्षेत्र तक पहुंच गए हैं। राजकीय उच्च विद्यालय स्वाहल के 14 विद्यार्थियों सहित कुल 39 लोग अब तक संक्रमित पाए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार देर शाम तक पिछले दिनों की स्क्रीनिंग में 14 नए मामले सामने आए थे, जबकि वीरवार को दो और मरीजों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग और जलशक्ति विभाग ने वीरवार को संबंधित पेयजल योजना के स्रोत से पानी के सैंपल लिए हैं। इससे पहले बुधवार को स्वास्थ्य विभाग पांच सैंपल ले चुका है, जिनकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। इससे पहले 19 फरवरी को पेयजल योजना के नल से लिए गए एक सैंपल में पानी दूषित पाया गया था। इसी के बाद अब योजना के स्रोत से भी सैंपल लेकर पानी की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। फिलहाल योजना में सफाई कार्य के चलते पेयजल आपूर्ति बंद कर दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।