{"_id":"69b37a99add77f8572008ac4","slug":"video-deputy-cm-keshav-said-in-jhansi-rahul-and-akhileshs-politics-is-shameful-during-the-global-crisis-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी में बोले डिप्टी सीएम केशव- वैश्विक संकट के समय राहुल एवं अखिलेश की राजनीति शर्मनाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में बोले डिप्टी सीएम केशव- वैश्विक संकट के समय राहुल एवं अखिलेश की राजनीति शर्मनाक
झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 08:16 AM IST
Link Copied
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वैश्विक संकट के मौजूदा समय में कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की राजनीति को शर्मनाक बताते हुए उन पर देश का माहौल खराब करने का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार देर शाम झांसी पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए देश में किसी तरह के गैस संकट की बात को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि देश में गैस संकट नहीं है। भारत की मजबूत विदेश नीति की वजह से जिस क्षेत्र में दूसरे देशों के जहाज फंसे हुए हैं, वहां से हमारे देश का जहाज मुंबई पहुंच चुका है। उन्होंने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मजबूत विदेश नीति को देते हुए कहा कि ऐसे मौके पर कांग्रेस नेता राहुल एवं सपा नेता अखिलेश देश का माहौल खराब करना चाहते हैं, यह शर्मनाक है। अपने बयानों से वह देश के लोगों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी की बुरी दशा होने वाली है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव 2027 के लिए मुंगेरीलाल की तरह हसीन सपने देख रहे हैं, जो उनकी हार वर्ष 2017 से भी अधिक बुरी होने जा रही है। केरलम एवं तमिलनाडू में भाजपा अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन करने जा रही है।
उन्होंने कहा हर चुनाव में देश ने सपा एवं कांग्रेस को सबक सीखने का काम किया है। बंगाल में भी इस दफा टीएमसी का भी सफाया होगा हालांकि डिप्टी सीएम शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर पूछे गए सवाल पर कन्नी काट गए। इसके पहले सर्किट हाउस पहुंंचने पर गारद ने डिप्टी सीएम को सलामी दी। एमएससी बाबूलाल तिवारी, जिलाधिकारी मृदुल चौधरी, एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा समेत अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया। डिप्टी सीएम ने कार्यकताओं से भी मुलाकात करके उनका हालचाल जाना।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।