{"_id":"69b365e4c1ecbf0696099b62","slug":"video-kanpur-road-collapses-near-chakeri-village-intersection-risk-of-accidents-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: चकेरी गांव मोड़ के पास धंसी सड़क, रोज गुजर रहे वाहनों के बीच हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: चकेरी गांव मोड़ के पास धंसी सड़क, रोज गुजर रहे वाहनों के बीच हादसे का खतरा
कानपुर के चकेरी गांव से मवैया, शेखपुर समेत अन्य जगहों के लिए जाने वाले मार्ग पर मोड़ के पास सड़क धंस गई है। सड़क के धंसने से यहां से गुजरने वाले वाहनों के लिए खतरा बढ़ गया है और कभी भी हादसा हो सकता है।
यह मार्ग आसपास के कई गांवों को जोड़ता है, जिसके चलते यहां से छोटे वाहनों से लेकर बड़े वाहन तक रोजाना गुजरते हैं। मोड़ के पास सड़क धंसी होने के कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की यह स्थिति काफी समय से बनी हुई है, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि पार्षद को कई बार जानकारी देने के बाद भी सड़क बनवाने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।