{"_id":"69b365b76c2cffa2ee0c8278","slug":"video-kanpur-felt-molested-by-brotheri-n-law-in-a-dream-acquitted-by-special-court-after-statement-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सपने में लगा जीजा ने की छेड़छाड़, बयान के बाद विशेष न्यायालय से बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सपने में लगा जीजा ने की छेड़छाड़, बयान के बाद विशेष न्यायालय से बरी
कानपुर में सात साल पुराने नाबालिग साली से छेड़छाड़ के मामले में विशेष न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी जीजा को सभी आरोपों से बरी कर दिया। मामला बिठूर थाना क्षेत्र का है। आठ मार्च 2019 की रात 15 वर्षीय किशोरी ने अपने जीजा पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए घर में शोर मचाया था। उस समय आरोपी अपनी शादी के बाद ससुराल आया हुआ था। पुलिस ने 29 सितंबर 2019 को आरोपी को गिरफ्तार किया था और वह करीब 19 दिन तक जेल में भी रहा।
सुनवाई के दौरान वर्ष 2021 में पीड़िता ने अदालत में बयान देते हुए कहा कि वह एंटीबायोटिक दवा खाकर सोई थी और उसे सपने में लगा कि जीजा ने उसके साथ छेड़छाड़ की है, जबकि वास्तविकता में ऐसा कुछ नहीं हुआ था। पीड़िता की बहन और पिता ने भी अदालत में इसे गलतफहमी बताया।
बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने अदालत में तर्क दिया कि यह मामला भ्रम और पारिवारिक विवाद का परिणाम है। सभी गवाहों और साक्ष्यों की जांच के बाद मार्च 2026 में विशेष न्यायाधीश ने आरोपी को दोषमुक्त करार देते हुए बरी कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।