Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Body Found on Stairs at Mission Road Market in Pathankot; Police Launch Investigation
{"_id":"69b4f2cc21da6abcf4004e3e","slug":"video-body-found-on-stairs-at-mission-road-market-in-pathankot-police-launch-investigation-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट मिशन रोड मार्केट में सीढ़ियों पर मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट मिशन रोड मार्केट में सीढ़ियों पर मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी
पठानकोट शहर के मिशन रोड पर स्थित मार्केट में उस समय सनसनी फैल गई जब दुकानों के ऊपर बने बाथरूम की ओर जाने वाली सीढ़ियों पर एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी मिली। जानकारी के अनुसार, एक स्थानीय दुकानदार बाथरूम के लिए मार्केट की छत पर गया था। इस दौरान उसने सीढ़ियों पर एक व्यक्ति को बेहोश पड़ा देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन नंबर एक की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
इस बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी जगदीश अत्रि एवं एसएचओ मनदीप सलगोत्रा ने बताया कि पुलिस को मिशन रोड पर एक व्यक्ति के बेहोश पड़े होने की सूचना मिली थी। जब पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची तो पता चला कि व्यक्ति की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि लाश को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक की पहचान अमृतसर के रहने वाले बलबीर सिंह के बेटे भगवंत सिंह के रूप में हुई है और मृतक यूएसए के पठानकोट में आईसोर्स कंपनी में काम करता था। परिवार वालों को बता दिया गया है और उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।