{"_id":"69b4fcc29ca806ef5c0df453","slug":"video-police-arrives-just-in-time-breaks-door-and-saves-woman-from-hanging-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यमदूत से पहले पहुंची पुलिस, बंद कमरे का दरवाजा तोड़ा; ऐसे बचाई महिला की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यमदूत से पहले पहुंची पुलिस, बंद कमरे का दरवाजा तोड़ा; ऐसे बचाई महिला की जान
फिरोजाबाद। मौत और जिंदगी के बीच फासला महज चंद मिनटों का था, लेकिन फिरोजाबाद के पचोखरा थाने की पुलिस की तत्परता ने यमराज को खाली हाथ लौटने पर मजबूर कर दिया। नगला महादेव गांव में शुक्रवार की रात एक घर के भीतर मौत का सन्नाटा पसरने ही वाला था कि तभी खाकी ने देवदूत बनकर दस्तक दे दी।
घरेलू कलह से तंग आकर एक महिला ने साड़ी का फंदा बनाकर खुदकुशी की ठान ली थी। वह कमरे में बंद थी और मौत को गले लगाने ही वाली थी कि तभी सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बंद दरवाजा तोड़कर महिला को फंदे पर झूलने से पहले ही सुरक्षित बचा लिया। रेस्क्यू के बाद पुलिस ने न केवल महिला की जान बचाई, बल्कि परिवार की काउंसिलिंग कर बिखरते हुए घर को भी संभाला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।