{"_id":"69b4f599a6fe01627204228e","slug":"video-bijnor-alleged-vandalism-and-loot-at-two-houses-in-dhampur-hussainpur-hindu-groups-protest-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bijnor: धामपुर हुसैनपुर में घरों में घुसकर तोड़फोड़ व लूट का आरोप, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: धामपुर हुसैनपुर में घरों में घुसकर तोड़फोड़ व लूट का आरोप, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन
बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र के गांव धामपुर हुसैनपुर में शनिवार तड़के करीब 3 बजे दो घरों में घुसकर तोड़फोड़, लूटपाट और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ितों का आरोप है कि गैर संप्रदाय के कुछ लोगों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के जिला कार्यवाह विपिन कुमार और उनके पड़ोसी बैंक कर्मचारी अमित कुमार शर्मा के घर पर हमला कर दिया।
अमित कुमार शर्मा के अनुसार वह पिछले 12 वर्षों से अपने घर में पंजाब नेशनल बैंक की मिनी शाखा का संचालन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि हमलावर घर में रखी करीब 4.75 लाख रुपये की नकदी और लाखों रुपये के जेवर लूटकर ले गए। साथ ही घर में तोड़फोड़ की और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट भी की। पीड़ितों का कहना है कि आरोपियों ने घटना के दौरान फायरिंग भी की।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडे ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक अशोक राणा सहित विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के घरों की ओर बढ़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस और विधायक के हस्तक्षेप से स्थिति को शांत कराया गया। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।