फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   68.4% voter turnout in MLC teacher's election

Bijnor News: एमएलसी शिक्षक के चुनाव में 68.4 फीसदी मतदान

Sat, 24 Oct 2026 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
68.4% voter turnout in MLC teacher's election
बिजनौर के जीआईसी में ​शिक्षक एमएलसी के चुनाव में मतदान करने के लिए लगी मतदाताओ की लाइन। संवाद - फोटो : shiv tripathi
बिजनौर/नजीबाबाद। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी के लिए शुक्रवार को 12 मतदान केंदों के 13 बूथों पर 68.12 फीसदी मतदान हुआ। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 5751 शिक्षकों ने वोट डाले। मतदान में 80.8 फीसदी के साथ नहटौर मतदान में अव्वल रहा जबकि शेरकोट में सबसे कम 57 फीसदी वोट ही डाले गए। बिजनौर के राजकीय इंटर कॉलेज में बनाए गए मतदान केंद्र पर सपा उम्मीदवार हाजी दानिश ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह आठ बजे मतदान चालू हुआ। एसपी केके बिश्नोई और एसडीएम स्मृति मिश्रा ने राजकीय इंटर कॉलेज बिजनौर में बनाए गए मतदान केंद्र का मुआयना किया। इस केंद्र के एक बूथ पर 61.7 और दूसरे बूथ पर 70.8 मतदान हुआ। नजीबाबाद के राजकीय इंटर कॉलेज में बने केंद्र पर 726 और हिंदू इंटर कॉलेज किरतपुर मतदान केंद्र पर 246 मतदाताओं ने मत डाले। जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ सुनील कुमार सिंह की निगरानी में मतदान हुआ। हल्दौर के सीडी इंटर कॉलेज में कुल 265 पंजीकृत मतदाताओं में से 165 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां 62.26 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

बिजनौर के राजकीय इंटर कॉलेज में बनाए गए मतदान केंद्र पर सपा उम्मीदवार हाजी दानिश ने बाहरी लोगों से वोट डलवाने का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। शहर कोतवाल अवनीत मान ने जवाब दिया कि सबकुछ ठीक चल रहा है। इसके बाद सपा प्रत्याशी तुरंत ही बूथ से बाहर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नूरपुर के खंड विकास कार्यालय परिसर स्थित मतदान केंद्र पर 66.78 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 846 मतदान के सापेक्ष में 565 मत डाले गए। मतदान केंद्र पर एडीएम प्रशासन अंशिका दीक्षित, एसडीएम प्रशांत वर्मा, सीओ देश दीपक ने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। ब्लाक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने कैंप लगाकर शिक्षकों के आने जाने बैठने और भोजन व्यवस्था का प्रबंध कराया। पूर्व राज्यमंत्री महावीर सिंह, महिला आयोग सदस्य अवनी सिंह, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन दिनेश चौधरी, जिला मंत्री किसान मोर्चा सतवीर चौहान, नगर अध्यक्ष निशांत कर्णवाल आदि मौजूद रहे।

इनके बीच हुआ चुनाव
चुनाव में भाजपा से डाॅ. हरि सिंह ढिल्लों और सपा से हाजी दानिश मैदान में हैं। इन दोनों के बीच ही सीधी टक्कर रही। इनके अलावा 15 निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के शर्मा गुट से जुड़े डाॅ. सुनीत गिरि और चेतनारायण गुट से जुड़े विमलेंद्र कुमार शर्मा ने भी किस्मत आजामायी है।

बिजनौर के जीआईसी में शिक्षक एमएलसी के चुनाव में मतदान करने के लिए लगी मतदाताओ की लाइन। संवाद

बिजनौर के जीआईसी में शिक्षक एमएलसी के चुनाव में मतदान करने के लिए लगी मतदाताओ की लाइन। संवाद- फोटो : shiv tripathi

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed