फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor Accident: Seven-Year-Old Girl Killed as Dumper Hits E-Rickshaw, Pregnant Mother and Driver Seriously In

Bijnor: डंपर ने ई-रिक्शा को कुचला, सात साल की बच्ची की मौत; गर्भवती मां समेत दो की हालत गंभीर

Sat, 24 Oct 2026 01:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 24 Oct 2026 01:51 PM IST
सार

बिजनौर के नजीबाबाद-रायपुर मार्ग पर सुबह डंपर की चपेट में आने से ई-रिक्शा सवार सात वर्षीय वंशिका की मौत हो गई। आठ माह की गर्भवती मां और चालक गंभीर घायल हैं।

विज्ञापन
Bijnor Accident: Seven-Year-Old Girl Killed as Dumper Hits E-Rickshaw, Pregnant Mother and Driver Seriously In
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : adobestock

विस्तार

बिजनौर में नजीबाबाद-रायपुर मार्ग पर शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार सात वर्षीय बालिका वंशिका की मौत हो गई। हादसे में उसकी मां नेहा और ई-रिक्शा चालक उमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल महिला आठ माह की गर्भवती बताई गई है। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद पुलिस डंपर की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन


सुबह 5:30 बजे खालसा फार्म हाउस के पास हादसा
नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव अस्लमपुर भुल्लर निवासी वंशिका अपने परिजनों के साथ ई-रिक्शा से जा रही थी। शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे नजीबाबाद-रायपुर मार्ग पर खालसा फार्म हाउस के पास तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी गंभीर थी कि ई-रिक्शा सवार लोग घायल हो गए और सात वर्षीय वंशिका की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पति की कातिल पत्नियों को मृत्युदंड: हाईकोर्ट में अपील, साहिल-अमरदीप आगरा और मुस्कान-रविता लखनऊ जेल भेजे जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आठ माह की गर्भवती मां और चालक गंभीर
हादसे में वंशिका की मां नेहा (28), पत्नी अंकित, और ई-रिक्शा चालक उमेश (50), पुत्र चुन्नू, गंभीर रूप से घायल हो गए। नेहा के आठ माह की गर्भवती होने की जानकारी सामने आई है। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर ले जाया गया।

सीएचसी में बालिका को मृत घोषित किया
सुबह करीब 6:30 बजे घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने वंशिका को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर हालत को देखते हुए नेहा और उमेश को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सीसीटीवी फुटेज से डंपर की तलाश
हादसे की सूचना मिलने पर नगीना देहात थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं मिले। ऐसे में पुलिस आसपास के इलाकों में लगे कैमरों की फुटेज खंगालकर डंपर की पहचान करने का प्रयास कर रही है। डंपर चालक की पहचान और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed