{"_id":"69b4fcc6f44b02bf2f0d2676","slug":"video-tricolor-cycle-rally-from-taj-to-delhi-demands-mandatory-flag-hoisting-at-national-monuments-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ताज से दिल्ली तक तिरंगा साइकिल यात्रा शुरू, राष्ट्रीय स्मारकों पर झंडारोहण की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ताज से दिल्ली तक तिरंगा साइकिल यात्रा शुरू, राष्ट्रीय स्मारकों पर झंडारोहण की उठाई मांग
आगरा। अखिल भारत हिंदू महासभा की जिला अध्यक्ष मीरा राठौर के नेतृत्व में शनिवार को ताजनगरी से एक विशेष साइकिल तिरंगा यात्रा का आगाज किया गया। यह यात्रा ताजमहल समेत देश के सभी राष्ट्रीय स्मारकों पर 15 अगस्त और 26 जनवरी को अनिवार्य रूप से तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान किए जाने की मांग को लेकर निकाली जा रही है। यात्रा की शुरुआत ताजमहल के पश्चिमी गेट स्थित आरके स्टूडियो से हुई। यहां हिंदू महासभा के 5 सदस्यीय दल ने तिरंगा झंडा फहराकर और सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर अपने संकल्प को दोहराया। इसके पश्चात, कार्यकर्ताओं ने साइकिलों पर सवार होकर दिल्ली की ओर कूच किया। जिला अध्यक्ष मीरा राठौर ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार और सांसदों का ध्यान इस ओर आकर्षित करना है। यह 5 सदस्यीय दल आगरा से मथुरा होते हुए नई दिल्ली तक का सफर साइकिल से तय करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।