{"_id":"69b54cf6c85cc61cf003ca48","slug":"video-grand-shobha-yatra-of-shri-khatu-shyam-taken-out-with-devotional-chants-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bijnor: नजीबाबाद में जयकारों के साथ निकली श्री खाटू श्याम की भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: नजीबाबाद में जयकारों के साथ निकली श्री खाटू श्याम की भव्य शोभायात्रा
बिजनौर के नजीबाबाद में श्री खाटू श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से श्री श्याम महोत्सव के अंतर्गत भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जयकारों और भक्ति संगीत के बीच श्री खाटू श्याम भक्तों ने उत्साह के साथ शोभायात्रा में भाग लिया और ढोल-नगाड़ों की धुन पर नृत्य किया।
शोभायात्रा का शुभारंभ पंडित मनोज ने पूजा-अर्चना के साथ रेलवे स्टेशन से किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष शुभम चौधरी, महासचिव अंकित नामदेव और संरक्षक विवेक अग्रवाल नैनू के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
पीतांबर ध्वज के साथ महिलाओं ने भी भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए श्री खाटू श्याम के जयकारे लगाए। शोभायात्रा में श्री खाटू श्याम का डोला विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
यह शोभायात्रा रेलवे स्टेशन चौराहे से शुरू होकर जगन्नाथ चौराहा, कल्लूगंज और चौक बाजार होते हुए टीला मंदिर क्षेत्र में पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान अंकित नामदेव, अर्पित वर्मा, राहुल वर्मा, आकाश चौधरी, राहुल कश्यप, तुषार अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, तनिष्क अग्रवाल, मनी अग्रवाल, बबली नामदेव, आस्था, मानसी, अल्पना गुप्ता और आदित्य वर्मा सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।