Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Sanitation in a Dismal State at Hisar's New Grain Market; Farmers and Commission Agents Troubled
{"_id":"69b4ff82fece98276f0d1955","slug":"video-sanitation-in-a-dismal-state-at-hisars-new-grain-market-farmers-and-commission-agents-troubled-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार की नई अनाज मंडी में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल, किसान व आढ़ती परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार की नई अनाज मंडी में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल, किसान व आढ़ती परेशान
नई अनाज मंडी सरसों की खरीद का सीजन सिर पर आ गया हैं लेकिन मंडी में सफाई कर्मचारियों की कमी के कारण सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। मंडी में सफाई के लिए ठेके पर कर्मचारी रखे गए है।
मंडी जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए है। झाड़ू का काम होने के बाद कचरा डालने के लिए उचित स्थाना ना होने के कारण ठेकेदार व सफाई कर्मचारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिससे मंडी में कचरे के ढेर नजर आते हैं। मंडी के आढ़ती यूनियन व आढ़ती लंबे समय से यहां स्थाई सफाई कर्मचारी रखने व कचरे के उठान की उचित व्यवस्था किए जाने की मांग करते आ रहे है।
हिसार मंडी 50 एकड़ में फैली हुई है। यहां मंडी में 310 आढती हैं। जिला में सरसों खरीद को लेकर मंडियों में तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है। रबी फसल की खरीद के दौरान यहां सरसों की आवक होने के साथ ही किसानों की भी काफी भीड़ जुटती हैं। जिसे लेकर हर साल सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था की जाती हैं। इस बार मार्केट कमेटी अधिकारी सफाई की सुचारू व्यवस्था नही कर पाए है। मंडी के मुख्य द्वारा से लेकर अंदर तक कचरे के ढेर लगे है।
झाड़ू लगाने के बाद कचरा आस-पास में ही कर्मचारी डालते है। कर्मचारियों का कहना है कि मंडी में कचरा डालने के लिए उचित स्थान नही है तो दूसरी तरफ नगर निगम वाले मंडी को कचरे को अपने यहां डालने नही देते हैं। जिस कारण कचरा उठान में परेशानी होती है। मंडी में दो ट्रैक्टर- ट्राली व कचरा उठाने के लिए लोडर मशीन है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।