{"_id":"69b54840cc8073555f0aaea8","slug":"video-lok-adalat-organised-in-narnaul-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: लोक अदालत में वाहन चालान के सबसे अधिक मामले, जानकारी के अभाव में बिजली बिल कम करवाने भी पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: लोक अदालत में वाहन चालान के सबसे अधिक मामले, जानकारी के अभाव में बिजली बिल कम करवाने भी पहुंचे लोग
राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को सबसे अधिक मामले वाहन चालान से जुड़े सामने आए। लोक अदालत में भाग लेने के लिए लोग सुबह 9 बजे से ही अदालत परिसर पहुंचने लगे थे। सुनवाई के दौरान कई कोर्ट रूम के बाहर लोग लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए। लोगों को उम्मीद थी कि लोक अदालत में उनके वाहन चालान की राशि कम कर दी जाएगी।
इस दौरान जानकारी के अभाव में दूर-दराज गांवों से कुछ लोग बिजली का बिल कम करवाने की उम्मीद लेकर भी अदालत पहुंच गए। हालांकि उनके नाम से न्यायालय में कोई मामला दर्ज नहीं था। लोक अदालत में मौजूद हेल्प डेस्क पर नियुक्त अधिवक्ताओं ने उन्हें समझाया कि यहां केवल पहले से पंजीकृत मामलों की ही सुनवाई होती है। महिलाओं ने बताया कि उन्हें फोन पर संदेश मिला था कि लोक अदालत में बिजली बिल कम किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।