{"_id":"69b4f0d2267d2104db0515ea","slug":"video-jagat-negi-said-in-a-democracy-there-can-be-multiple-fronts-whats-the-big-deal-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"जगत नेगी बोले- लोकतंत्र में हो सकते हैं कई फ्रंट, इसमें क्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगत नेगी बोले- लोकतंत्र में हो सकते हैं कई फ्रंट, इसमें क्या
प्रदेश में थर्ड फ्रंट की चर्चाओं के बीच राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि लोकतंत्र में कई फ्रंट बनने की संभावना स्वाभाविक है और इसमें असामान्य कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अलग-अलग राजनीतिक मोर्चों का बनना सामान्य प्रक्रिया है। वह शुक्रवार को मंडी में जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक के बाद मीडियाकर्मियों के प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। आडवाणी और पूर्व राज्यपाल पर विवादित टिप्पणी को लेकर नेगी ने कहा कि माफी भाजपा को मांगनी चाहिए, भाजपा जनता को गुमराह करती रही है। उन्होंने जनजातीय क्षेत्रों में नौतोड़ मामले पर पूर्व राज्यपाल की निष्क्रियता पर भी सवाल उठाया। नेगी ने भाजपा पर राष्ट्रपति के सम्मान को लेकर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने के समय प्रधानमंत्री बैठे थे और राष्ट्रपति खड़ी थीं और भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि संविधान के अनुसार सर्वोच्च पद कौन सा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।