फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   dharampur panchayat representatives training rural development employment sdm joginder patial

मंडी: पंचायत प्रतिनिधियों को संदेश- योजनाओं का लाभ हर पात्र परिवार तक पहुंचाएं, विकास कार्यों को दें गति

Thu, 10 Sep 2026 12:08 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:08 PM IST
dharampur panchayat representatives training rural development employment sdm joginder patial
गांव की समस्याओं को समझकर विकास की सही प्राथमिकताएं तय करना और सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र परिवार तक पहुंचाना पंचायत प्रतिनिधियों की अहम जिम्मेदारी है। नवनियुक्त पंचायत प्रतिनिधियों को इसी जिम्मेदारी का अहसास करवाते हुए धर्मपुर विकास खंड कार्यालय में आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। प्रशिक्षण शिविर के दूसरे बैच के अंतिम दिन एसडीएम धर्मपुर जोगिंदर पटियाल ने पंचायत प्रतिनिधियों को उनके दायित्वों और ग्रामीण विकास में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि गांव के विकास और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। एसडीएम जोगिंदर पटियाल ने पंचायत प्रतिनिधियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने और आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में पंचायतों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत प्रतिनिधि को अपने क्षेत्र की समस्याओं और लोगों की वास्तविक जरूरतों की जानकारी होनी चाहिए। इससे विकास कार्यों की प्राथमिकताएं बेहतर तरीके से तय की जा सकेंगी और उपलब्ध संसाधनों का सही दिशा में उपयोग होगा। एसडीएम ने प्रतिनिधियों को ग्रामीणों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत और ग्रामीणों के बीच मजबूत संवाद होने से स्थानीय समस्याओं की पहचान और उनके समाधान में आसानी होगी। प्रशिक्षण सत्र के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और पंचायत स्तर पर विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न सवाल एसडीएम के समक्ष रखे। प्रतिनिधियों ने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, ग्रामीणों को मिलने वाले लाभ और पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने को लेकर अपनी जिज्ञासाएं रखीं। एसडीएम जोगिंदर पटियाल ने प्रतिनिधियों के सवालों का विस्तार से जवाब दिया और उनकी शंकाओं का समाधान किया। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि जितना अधिक योजनाओं, नियमों और प्रक्रियाओं की जानकारी रखेंगे, उतनी ही बेहतर तरीके से वे अपने क्षेत्र के लोगों का मार्गदर्शन कर पाएंगे। इस अवसर पर बीडीओ धर्मपुर सौरभ ठाकुर ने भी पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायतों के कार्यों, विकास योजनाओं और विभिन्न प्रशासनिक प्रक्रियाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने प्रतिनिधियों से प्रशिक्षण के दौरान हासिल जानकारी को पंचायत स्तर पर व्यावहारिक रूप से लागू करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की सबसे महत्वपूर्ण इकाइयों में शामिल हैं और नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के माध्यम से सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुंचाया जा सकता है। प्रशिक्षण शिविर में प्रतिनिधियों को उनके अधिकारों, दायित्वों और पंचायतों में होने वाले विभिन्न विकास कार्यों की प्रक्रिया से भी अवगत करवाया गया। चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान उन्हें पंचायत के कामकाज और ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों को समझने का अवसर मिला। अधिकारियों ने प्रतिनिधियों से अपील की कि प्रशिक्षण में मिली जानकारी का इस्तेमाल पंचायतों के विकास और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए करें। इस अवसर पर पंचायत निरीक्षक संजय पराशर, एडवोकेट प्रताप सिंह सकलानी, कार्यवाहक पंचायत निरीक्षक सुनील बरवाल और सीओ सुरेश कौंडल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

दिवाली से पहले दिल्ली में दिवाली, ब्रिक्स के लिए सजी-संवरी राजधानी

10 Sep 2026

VIDEO: मैनपुरी में एलपीजी से भरा टैंकर पलटकर खाई में गिरा, 10 पेट्रोल पंप और आठ स्कूल रहे बंद; घरों में चूल्हे तक नहीं जले

10 Sep 2026

कानपुर: जेके मंदिर में कान्हा की छठी... कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांधा

10 Sep 2026

कानपुर: डीएम ने जरीब चौकी में दिसंबर तक यूटिलिटी शिफ्टिंग पूरा करने के निर्देश

10 Sep 2026

हनुमान अंश फिल्म नहीं कथा है, अलीगढ़ में जमकर बटोर रही दर्शक

09 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: चिनहट के एक गेस्ट हाउस में युवक-युवती ने की खुदकुशी, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी, पुलिस उपायुक्त ने दिया बयान

09 Sep 2026

VIDEO: बरसाना की होली झांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

09 Sep 2026
विज्ञापन

बिजली-पंखा और ब्लैक बोर्ड तक नहीं, प्राथमिक विद्यालय में संचालित हो रहे तीन आंगनबाड़ी केंद्र; VIDEO

09 Sep 2026

बारिश के पानी में डूबी दो बीघा मिर्च की फसल, आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसान; VIDEO

09 Sep 2026

जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने दिया धरना, कीचड़ में बैठकर की नारेबाजी; VIDEO

09 Sep 2026

चोरी की बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार, VIDEO

09 Sep 2026

महिला मंगलसूत्र छीनने का आरोपी गिरफ्तार, VIDEO

09 Sep 2026

बारिश ने खोली दावों की पोल, स्टेशन बाजार मे जलजमाव से लोग परेशान; VIDEO

09 Sep 2026

सीवर से भरे गड्ढे में उतरकर धरने पर बैठा युवक, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी; VIDEO

09 Sep 2026

VIDEO: गेस्ट हाउस के कमरे में युवक-युवती ने फंदा लगाकर दी जान, रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस में मिला दोनों का शव

09 Sep 2026

सेल्समैन और ग्राहक के बीच बातचीत का वीडियो वायरल, देखें

09 Sep 2026

Meerut: छह महीने में ही लव मैरिज का दर्दनाक अंत, पत्नी से विवाद होने पर एमआर ने फंदे से लटककर जान दी

09 Sep 2026

Meerut: भूरा ने अवैध पिस्टल से चलाई थी गोली, एफआईआर परं सवाल उठे तो बढ़ाई धारा, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

09 Sep 2026

पानीपत: खुद को CIA अधिकारी बताकर बच्चे को उठाया, नग्न कर की पिटाई

09 Sep 2026

Meerut: राखी की दुकान में बड़ी मात्रा में मिली विस्फोटक मिश्रण सामग्री, दिवाली से पहले पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

09 Sep 2026

Meerut: आगामी त्यौहारों और कानून व्यवस्था को लेकर डीआईजी मेरठ रेंज ने की गोष्ठी, मेरठ समेत चार जिलों के एसएसपी और एसपी रहे मौजूद

09 Sep 2026

Meerut: सहारनपुर के बाद अब मेरठ की शाही जामा मस्जिद के नीचे बौद्ध मंदिर होने का दावा, हिंदू संगठन ने उठाई एएसआई सर्वे की मांग

09 Sep 2026

फरीदाबाद में खाद एवं आपूर्ति विभाग का फतेहपुर चंदीला में राशन डिपो पर छापा

09 Sep 2026

पत्नि-बेटी ने लिवर-किडनी ट्रांसप्लांट कर बचाई 50 वर्षीय मरीज की जान

09 Sep 2026

अधिकारियों की लेटलतीफी से त्रस्त उम्मीद खो बैठा दिव्यांग फूट फूटकर रोया

09 Sep 2026

प्रिंस ने मिस्टर दिल्ली और मिस्टर इंडिया में चटाई धूल अब मिस्टर ओलंपिया पर नजर

09 Sep 2026

गणेश चतुर्थी पर बदला स्वाद, बप्पा के भोग के लिए बढ़ी 'हेल्दी मोदक' की मांग

09 Sep 2026

सत्य निकेतन हादसे को लेकर स्थानीय लोगों से अमर उजाला की बातचीत

09 Sep 2026

दिल्ली में एक महीने पहले से ही गणेश मूर्ति की बुकिंग

09 Sep 2026

दिल्ली में बीच सड़क पर पलटा ट्रक, ट्रक चालक और कंडक्टर बचे

09 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed