{"_id":"69b4ed4eb58f9a5c5f0ebfca","slug":"video-enthusiasm-among-bjp-workers-ahead-of-the-moga-rally-buses-depart-from-amritsar-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, अमृतसर से बसें रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, अमृतसर से बसें रवाना
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मोगा में होने वाली बड़ी रैली को लेकर पंजाब भर में भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में अमृतसर से भी भाजपा नेताओं की ओर से अपने कार्यकर्ताओं के साथ बसें रवाना की गईं। बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग इस रैली में शामिल होने के लिए मोगा के लिए रवाना हो रहे हैं।
इस मौके पर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वे हर उस युवा, बहन और बुजुर्ग का धन्यवाद करते हैं जो पंजाब के नए भविष्य के लिए आज अपने घरों से निकलकर मोगा रैली में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह रैली सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि पंजाब के विकास और पंजाबी समाज की आवाज उठाने का एक बड़ा मंच है।
अक्षय शर्मा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हमेशा पंजाब और पंजाबियों के हित में खड़े रहे हैं और आज की रैली के दौरान भी पंजाब के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। उनका कहना था कि पंजाब में जो डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है, उससे लोगों को बाहर निकालकर असली बदलाव के रास्ते पर ले जाने के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।