सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   यूपीएससी में 590वीं रैंक लाने वाले महेश का बहराइच में हुआ स्वागत

यूपीएससी में 590वीं रैंक लाने वाले महेश का बहराइच में हुआ स्वागत

Bhupendra Singh Bhupendra Singh
Updated Sat, 14 Mar 2026 05:18 PM IST
यूपीएससी में 590वीं रैंक लाने वाले महेश का बहराइच में हुआ स्वागत
सालों की कठिन तपस्या, अनगिनत सपनों और परिवार की उम्मीदों का परिणाम जब हकीकत बनकर सामने आया तो वह पल भावनाओं से भर उठा। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 590वीं रैंक हासिल कर घर लौट रहे बहराइच के महेश जायसवाल के स्वागत के दौरान कुडवा मोड़ पर ऐसा ही मार्मिक दृश्य देखने को मिला, जिसने हर किसी का दिल छू लिया। बृहस्पतिवार को जैसे ही महेश की गाड़ी कुडवा मोड़ पर पहुंची, पहले से स्वागत के लिए जुटे ग्रामीणों की भीड़ और सामने खड़े अपने बड़े भाई दुर्गेश जायसवाल को देखकर वह तुरंत गाड़ी से उतर पड़े। सफलता के शिखर पर पहुंचने के बाद भी विनम्रता से झुकते हुए उन्होंने सबसे पहले अपने बड़े भाई के चरण स्पर्श किए। छोटे भाई की इस उपलब्धि और संस्कारों को देखकर बड़े भाई दुर्गेश की आंखें भर आईं। उन्होंने स्नेह से छोटे भाई के गाल पर हाथ फेरा तो वर्षों की मेहनत, संघर्ष और सपनों की कहानी जैसे उन आंसुओं के साथ बह निकली। और दोनों भाई अपनी भावनाओं को रोक नहीं सके और उनकी आंखों से खुशी की अश्रुधार बहने लगी। वहां मौजूद लोग भी इस भावुक पल को देखकर गदगद हो उठे।महेश की इस उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया है। साधारण परिवार से निकलकर उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। महेश ने बताया कि उनकी इस सफलता का श्रेय पिता राम कुमार माता बृजरानी भाई दुर्गेश बृजेश के साथ पूरे परिवार के साथ उनको शिक्षा देने वाले गुरुजनों का भी है तो परिजनों के साथ ग्रामीण अपने क्षेत्र के होनहार लाल को फूल-मालाओं से भव्य स्वागत करते हुए और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार कर रहे हैं। ग्रामीणों और युवाओं का कहना है कि महेश की सफलता इस बात का संदेश देती है कि परिस्थितियां चाहे जितनी कठिन क्यों न हों, यदि लक्ष्य के प्रति समर्पण और मेहनत सच्ची हो तो सफलता अवश्य मिलती है। कुडवा मोड़ से लेकर गांव तक लोगों में उत्साह का माहौल बना रहा। जगह-जगह लोग उनके स्वागत के लिए खड़े दिखाई दिए। महेश की सफलता ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है और युवाओं के लिए एक नई प्रेरणा भी बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

डीडीयू के भूगोल विभाग द्वारा आयोजित हुई राष्ट्रीय संगोष्ठी

14 Mar 2026

जींद में ऑटो से टकराकर पलटी किलोमीटर स्कीम की बस, 40 यात्री घायल; चालक संदीप पीजीआई रोहतक रेफर

14 Mar 2026

VIDEO: दीवानी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, वादकारियों की उमड़ी भीड़

14 Mar 2026

VIDEO: ताज से दिल्ली तक तिरंगा साइकिल यात्रा शुरू, राष्ट्रीय स्मारकों पर झंडारोहण की उठाई मांग

14 Mar 2026

VIDEO: यमदूत से पहले पहुंची पुलिस, बंद कमरे का दरवाजा तोड़ा; ऐसे बचाई महिला की जान

14 Mar 2026
विज्ञापन

VIDEO: कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस भर्ती प्रवेश परीक्षा शुरू

14 Mar 2026

कुल्लू: टैरिफ तथा उभरते भू-राजनीतिक तनावों पर चर्चा

14 Mar 2026
विज्ञापन

दादों के कंचनपुर शराब ठेका को बंद कराने के लिए लाठी-डंडे लेकर पहुंचीं महिलाएं

14 Mar 2026

VIDEO: मोबाइल पासवर्ड बन गया मौत की वजह, छोटे भाई ने डंडों से पीटकर बड़े भाई की हत्या

14 Mar 2026

भिवानी में पुरानी रंजिश के चलतें दो गाड़ियों में सवार होकर आए हमलावरों ने किया हमला

14 Mar 2026

चरखी-दादरी उपायुक्त ने दिए पेट्रोल, डीजल, सीएनजी व एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश

14 Mar 2026

महेंद्रगढ़ के हेकेंवि में पहुंचे एससी जज सूर्यकांत और पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट जज संजय वशिष्ठ

चित्रकूट: सात केंद्रों पर दरोगा भर्ती परीक्षा शुरू, सीसीटीवी के कड़े पहरे में 2640 परीक्षार्थी दे रहे परीक्षा

14 Mar 2026

अयोध्या: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, देवाराधन पूर्वक श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

14 Mar 2026

अंबेडकरनगर: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, दरोगा भर्ती परीक्षा से पहले हुआ हादसा

14 Mar 2026

लखनऊ: युवक बोला- सुबह होते ही दिमाग में सिर्फ गैस सिलिंडर का ही ख्याल आता है

14 Mar 2026

लखनऊ: मिनी स्टेडियम में गैस सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लगी लंबी लाइन

14 Mar 2026

लखनऊ: प्रसवोत्तर रक्तस्राव प्रबंधन पर कार्यशाला का दीप जलाकर शुभारंभ, कही ये बात

14 Mar 2026

Bijnor: धामपुर हुसैनपुर में घरों में घुसकर तोड़फोड़ व लूट का आरोप, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

14 Mar 2026

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में सख्ती, महिला अभ्यर्थियों का जुड़ा खुलवाकर और जूते उतरवाकर हुई जांच

14 Mar 2026

अलीगढ़ में मौसम साफ, बढ़ रहा दिन का तापमान

14 Mar 2026

कानपुर: रिंद नदी पुल पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत; हादसे में तीन गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

14 Mar 2026

कानपुर: बेहटा-बुजुर्ग में अलविदा जुमे की धूम; ऐतिहासिक मस्जिद में गूंजी अमन की दुआ, भारी पुलिस बल तैनात

14 Mar 2026

कानपुर: गैस एजेंसी पर सुबह सात बजे से ही डटे रहे उपभोक्ता; प्लांट से वाहन आते ही शुरू हुआ वितरण

14 Mar 2026

कानपुर: गैस किल्लत के शोर के बीच भीतरगांव में राहत; बाला इंडेन एजेंसी पर सन्नाटा, आसानी से मिल रहे सिलिंडर

14 Mar 2026

मऊ में कड़ी सुरक्षा के बीच 17 केंद्रों पर यूपी एसआई भर्ती परीक्षा, VIDEO

14 Mar 2026

कानपुर: शादी से लौट रहे बरातियों का ऑटो पलटा; किसान की मौत और तीन की हालत नाजुक

14 Mar 2026

कानपुर: गंगाघाट रेलवे स्टेशन की बिजली व्यवस्था अपग्रेड; एसडीओ राजेंद्र प्रसाद की देखरेख में लगा नया ट्रांसफार्मर

14 Mar 2026

पठानकोट मिशन रोड मार्केट में सीढ़ियों पर मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

14 Mar 2026

कुल्लू में मांगों को लेकर 16 को गरजेंगे पेंशनर,संघर्ष समिति करेगी प्रदर्शन

14 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed