{"_id":"69f831781006a24f1f0ac666","slug":"video-video-sabha-9-bja-chhaya-athhara-garaja-camaka-ka-satha-haii-jhamajhama-brasha-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सुबह 9 बजे छाया अंधेरा, गरज चमक के साथ हुई झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सुबह 9 बजे छाया अंधेरा, गरज चमक के साथ हुई झमाझम बारिश
सोमवार की सुबह जिले में अचानक मौसम ने करवट ली और महज कुछ ही मिनटों में दिन का उजाला अंधेरे में बदल गया। सुबह करीब 9 बजे आसमान पर काले घने बादल छा गए। हवाओं के साथ गरज चमक के बीच बारिश शुरू हो गई, जिसने जनजीवन प्रभावित हुआ।
अचानक बदले मौसम से लोग अचंभित रह गए। जो लोग रोजमर्रा के कामों के लिए घरों से निकले थे, उन्हें बारिश से बचने के लिए इधर-उधर शरण लेनी पड़ी। तेज हवाओं के चलते कई जगहों पर पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे आवागमन में दिक्कतें आईं। बाजारों में भीड़-भाड़ कम हो गई और दुकानदारों को सामान समेटने में मशक्कत करनी पड़ी।
बारिश के साथ आई ठंडी हवाओं ने भीषण गर्मी से राहत जरूर दिलाई, लेकिन अचानक हुए इस बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, ग्रामीण इलाकों में कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हुआ है और आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।