सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Crocodile attacking villagers caught

Bahraich News: ग्रामीणों पर हमला कर रहे मगरमच्छ को पकड़ा

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Crocodile attacking villagers caught
खड़ियामोड़ के पास वन विभाग द्वारा पकड़ा गया मगरमच्छ।
विज्ञापन
मिहींपुरवा। कतर्नियाघाट वन प्रभाग के खड़िया मोड़ के समीप तालाब से निकलकर राहगीरों पर हमला कर रहे मगरगच्छ को रविवार को वनकर्मियों ने पकड़ लिया। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों के मुताबिक, खड़िया मोड़ के पास स्थित एक तालाब के मगरमच्छ ने तालाब की ओर जाने वाले मार्ग पर डेरा जमा रखा था। वह मार्ग से निकलने वाले ग्रामीणों को दौड़ा लेता था। इससे ग्रामीणों ने बच्चों को तालाब की ओर से जाने से मना करने के साथ ही अपने मवेशियों को भी उधर ले जाना बंद कर दिया था। कई दिनों से ग्रामीण मगरमच्छ के पुन: तालाब में जाने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन वह तालाब में नहीं गया तो वनकर्मियों को सूचना दी गई। रविवार को मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने मगरमच्छ को पकड़ लिया। उसे गेरुआ नदी में छोड़ा जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed