सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Brother returning from sister's house dies in road accident

Bahraich News: बहन के घर से लौट रहे भाई की सड़क हादसे में मौत

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Brother returning from sister's house dies in road accident
सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद घर पर बिलखते परिजन।
विज्ञापन
बहराइच। प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी जिले में सड़क हादसों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। शनिवार देर रात व रविवार को हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos


थाना खैरीघाट के रामपुर धोबियाहार निवासी नागेश पोरवाल (22) अपने साथी अंकित वर्मा (25) के साथ शनिवार को मंझरा गांव स्थित अपनी बहन के घर गए थे। वहां से लौटते समय उनकी बाइक में नैनिहा जंगल के पास एक अज्ञात वाहन से टक्कर लग गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को सीएचसी मोतीपुर ले जाया गया। वहां, प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल काॅलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने नागेश को मृत घोषित कर दिया। घायल अंकित का इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पयागपुर के मुंडेरवा ठकुराइन निवासी अंजुल सिंह (34) अपनी साइकिल से किसी कार्य से घर से निकले थे। चंदामऊ के पास चारपहिया वाहन से उन्हें टक्कर लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों से सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें घायल अवस्था में लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई राहुल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फखरपुर के सिद्धा ग्राम निवासी राजेश वर्मा (40) शनिवार की रात लगभग आठ बजे बाइक से फखरपुर चौराहा आ रहे थे। इसी दौरान बौंडी-जैतापुर मार्ग स्थित हरिहरपुर चौराहे के पास किसी अज्ञात वाहन से उनकी बाइक को टक्कर लग गई। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी फखरपुर आ रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। फखरपुर थाना प्रभारी संजीव चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

साइकिल सवार को बाइक से लगी टक्कर
नानपारा में शनिवार की शाम कपड़ा बेचकर साइकिल से घर लौट रहे बावर्ची टोला निवासी मोहर्रम अली (60) को मिहींपुरवा मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक से टक्कर लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, दूसरी ओर बंजरिया निवासी उदयराज सिंह (32) भी एक सड़क हादसे में घायल हो गए। उन्हें भी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।


ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई पिकअप
बौंडी में शनिवार रात लगभग दस बजे लखनऊ रोड से बहराइच की ओर आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पीछे से आ रही पिकअप से टकरा गई। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायल पिकअप चालक को एंबुलेंस से लाकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। घायल चालक की पहचान नहीं हाे सकी है। उधर, रविवार सुबह टिकोरा मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन से ऑटो रिक्शा को टक्कर लग गई। टक्कर लगने से ऑटो सवार हमीदुल सिराज व फरहान घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed