{"_id":"69f79256870a85a0580cfad5","slug":"due-to-change-in-weather-fever-and-diarrhea-patients-increased-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-148673-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मौसम में बदलाव से बुखार और डायरिया के बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मौसम में बदलाव से बुखार और डायरिया के बढ़े मरीज
विज्ञापन
बाबागंज पीएचसी पर जन आरोग्य मेले में मरीजों को देखते चिकित्सक।
विज्ञापन
बहराइच। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में इस रविवार को बुखार और डायरिया के मरीजों की भरमार रही। विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों का पंजीकरण और परीक्षण करने के बाद उनका उपचार किया गया। साथ ही स्वस्थ रहने के तरीके भी बताए गए। रूपईडीहा प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित जन आरोग्य मेले में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। मेले के दौरान फूलमती, शहजादे, गुफरान और सलीम बानो सहित कुल 14 मरीजों का पंजीकरण हुआ।
चिकित्सक डॉ. रजनी गुप्ता ने सभी मरीजों की जांच करते हुए बताया कि इस समय बुखार और डायरिया के मरीजों की संख्या अधिक देखने को मिल रही है। इसके अलावा अन्य बीमारियों से संबंधित मरीजों को भी उचित परामर्श के साथ उपचार किया गया। हुजूरपुर प्रतिनिधि के अनुसार मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के दौरान दोपहर 12 बजे तक कुल 20 मरीजों का परीक्षण कर दवाएं वितरित की गईं। इस दौरान डाॅ. हिमांशु मिश्रा ने बताया कि ज्यादातर मरीज डायरिया, फीवर और पेट दर्द से संबंधित रहे। गजेंद्र सिंह फार्मासिस्ट तथा ज्ञानी सिंह पटेल लैब टेक्नीशियन उपस्थित मिले। रिसिया प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नर्सिंगडीहा पर आयोजित आरोग्य मेले में चिकित्सक की गैर मौजूदगी में फार्मासिस्ट मोहम्मद अहमद ने आठ मरीजों बड़कऊ, रोशन जमील, कैलाश यादव, रंजीत कुमार, कैसर जहां, शिवम तथा शिवराज का उपचार किया। उन्होंने बताया कि डॉ. शुएब एक सप्ताह से छुट्टी पर हैं। बाबागंज प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी बाबागंज में आयुष डॉ. सुरेश गुप्ता ने बच्चों, किशोरियों व महिलाओं को स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया तथा संक्रमण से बचाव के उपाय बताए। पीएचसी में 24 से ज्यादा मरीजों का पंजीकरण कर उन्हें दवा उपलब्ध कराई गई।
नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार चौगड़वा स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सरवर अहमद ने कुल 53 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाएं दीं।डाॅ. सरवर ने बताया कि मौसम में बदलाव से बच्चों में पेट दर्द, सांस फूलना, खांसी, बुखार, दाद, खुजली आदि की समस्या बढ़ गई है।
Trending Videos