{"_id":"69f78484e5b12cd4bd0770c6","slug":"video-the-tenant-mechanic-in-collusion-with-his-brother-in-laws-gardener-son-murdered-the-watchman-2026-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: किराएदार मिस्त्री ने साढू के माली बेटे के साथ मिलकर की थी चौकीदार की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: किराएदार मिस्त्री ने साढू के माली बेटे के साथ मिलकर की थी चौकीदार की हत्या
मुजफ्फरनगर। किड्स हेवन पब्लिक स्कूल चरथावल के चौकीदार राजकुमार उर्फ राजू की हत्या दुकान खाली कराने के विवाद में की गई। किराएदार बिजली मिस्त्री मोहन ने अपने साढू के माली बेटे के साथ मिलकर फावड़े से वार कर की थी। पुलिस ने मुठभेड़ में दोनों को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त फावड़ा, डंडा, बाइक और दो तमंचे बरामद किए गए हैं। जांच में सामने आया कि चौकीदार आरोपी से शराब के लिए पैसे भी मांगता था। रविवार को एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों को बताया कि 24 अप्रैल की रात में स्कूल के चौकीदार की हत्या कर दी गई थी। पुलिस की टीमें खुलासे के लिए लगी थीं। शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि हत्या के आरोपी गांव किशनपुरा के जंगल में नलकूप पर मौजूद हैं। पुलिस के पहुंचते ही तमंचे से फायर कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में चरथावल के गांव किशनपुरा निवासी मोहन पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने कॉम्बिंग में उसके साथी छपार के गांव तेजलहेड़ा निवासी नितिन उर्फ नीतीश को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने चौकीदार की हत्या की वारदात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर नलकूप से हत्या की घटना करने के लिए आने-जाने में प्रयुक्त बाइक व चौकीदार की हत्या में प्रयुक्त फावड़ा, डंडा घायल के गांव किशनपुरा के जंगल में स्थित नलकूप से बरामद किया। पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की। एसपी सिटी अमृत जैन, सीओ सदर रवि शंकर, एसओ चरथावल सत्य नारायण दहिया मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।