{"_id":"69f732a28252c12b690d79ee","slug":"video-challans-issued-for-27-vehicles-2026-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 27 वाहनों के काटे गए चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 27 वाहनों के काटे गए चालान
ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को संजय गांधी चौक पर ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। इस दौरान 27 चालान काटे गए और नियम तोड़ने वालों को मौके पर ही हिदायत दी गई। फतेहाबाद से
ट्रैफिक इंचार्ज नवाब सिंह ने बताया कि यह अभियान पुलिस अधीक्षक नीतिका खट्टर के निर्देशों पर पूरे जिले में चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारना और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है।
उन्होंने बताया कि संजय गांधी चौक, भगत सिंह चौक सहित अन्य स्थानों पर नाका लगाकर बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट और अधूरे कागजात वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 27 वाहनों के चालान काटे गए । विशेष रूप से बुलेट मोटरसाइकिल चालकों पर भी नजर रखी गई और नियमों की अनदेखी करने वालों के चालान किए गए। उन्होंने बताया कि रविवार को चलाए इस अभियान में 27 वाहनों के करीब 70 हज़ार के करीब के चालान काटे गए है जिनमे 2 बुलेट मोटरसाइकिल के 22500 के 2 चालान भी शामिल है वही 2 बुलेट व एक स्कूटी को इम्पाउंड भी किया गया है
नवाब सिंह ने कहा कि लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।