Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi Video of Youths Drinking Beer While Leaning Out of Moving Car Window Goes Viral; Can Thrown into the Open
{"_id":"69f6d6e11656ec52470bc41b","slug":"video-mandi-video-of-youths-drinking-beer-while-leaning-out-of-moving-car-window-goes-viral-can-thrown-into-the-open-2026-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: चलती कार से खिड़की से बाहर निकलकर बीयर पीते युवकों का वीडियो वायरल, खुले में फेंका कैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: चलती कार से खिड़की से बाहर निकलकर बीयर पीते युवकों का वीडियो वायरल, खुले में फेंका कैन
Ankesh Dogra
Updated Sun, 03 May 2026 10:32 AM IST
Link Copied
कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर पर्यटकों की लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। बैहना और चक्कर क्षेत्र के बीच चलती कार में बीयर पीते दो युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना 2 मई की बताई जा रही है, जिसमें हरियाणा नंबर की कार में सवार युवक खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कार में बैठे युवक आधा शरीर खिड़की से बाहर निकालकर शराब का सेवन कर रहे हैं। इस दौरान वे न केवल अपनी जान जोखिम में डाल रहे थे, बल्कि अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल रहे थे। करीब 20 सेकंड के वीडियो में युवक बीयर पीने के बाद बोतल को खुले में फेंकते भी दिखाई दे रहे हैं, जिससे सड़क पर हादसे की आशंका बढ़ सकती थी। जानकारी के अनुसार, यह वीडियो पीछे चल रही एक अन्य गाड़ी में सवार लोगों ने अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया और बाद में सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि बाहरी राज्यों से आने वाले कुछ पर्यटक इस तरह की हरकतों से हिमाचल के शांत माहौल को बिगाड़ रहे हैं, जिससे प्रदेश की छवि प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।