{"_id":"69f63b8b0b222461660567ff","slug":"video-swami-prasad-maurya-targets-bjp-government-in-mainpuri-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 'प्रदेश में 2027 में हो जाएगा सत्ता परिवर्तन', मैनपुरी में स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 'प्रदेश में 2027 में हो जाएगा सत्ता परिवर्तन', मैनपुरी में स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
मैनपुरी के करहल के नानमई में बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव के तहत शनिवार को धम्म जागृति यात्रा के बाद सभा का आयोजन किया गया। अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभा से पहले पत्रकारों से वार्ता करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर आमादा और सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियों का डर दिखाकर सांसद और विधायकों को तोड़ रही है। पूरे देश में प्रधानमंत्री की तानाशाही चल रही है। वर्ष 2027 में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हो जाएगा।उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद महंगाई में 10 गुना वृद्धि हुई है। गैस सिलिंडर महंगे हो गए हैं। किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। युवा बेरोजगारी से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ की आबादी में से 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देना इस बात का संकेत है कि बड़ी संख्या में लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं। प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि एससी, एसटी और ओबीसी लोगों की हत्याएं हो रही हैं। महिलाओं की सुरक्षा भी चिंता का विषय बनी हुई है। शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा महंगी हो गई है। इससे गरीब परिवार अपने बच्चों को पढ़ाने में असमर्थ हैं। बंगाल चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी वहां की जनता के दिलों पर राज करती हैं। भाजपा सत्ता के अहंकार में जीत का दावा कर रही है। उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए l राजेश कुमार प्रधान, अंकित शाक्य, प्रवेश कुमार, अनोज कुमार, सिमल कुमार, विकास आढ़तिया, बबलू शाक्य, जय कुमार, गुड्डू, अनुराग, मनोज मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।