{"_id":"69f5e651afc54558a6016db7","slug":"video-video-jamana-ka-vavatha-ma-gashal-sacalka-ka-mara-gal-ghayal-saecasa-sa-jal-asapatal-rafara-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जमीन के विवाद में गोशाला संचालक को मारी गोली, घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जमीन के विवाद में गोशाला संचालक को मारी गोली, घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
लालगंज (रायबरेली)। झाबर हरदो पट्टी गांव निवासी अमरेंद्र सिंह उर्फ गया को शनिवार सुबह गोली मार दी गई। गोली उनके बाएं हाथ की अंगुली में लगी। अमरेंद्र को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और उनके साथियों पर मारपीट और गोली मारने का आरोप है। पुलिस घटना की जांच की जा रही है।
गांव निवासी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक वह सुबह अपनी पत्नी साधना के साथ बैनामे की जमीन पर बने अपनी गोशाला में पशुओं की देखरेख करने गया था। इसी दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अपने पांच-छह अज्ञात साथियों के साथ दो कार से सवार होकर पहुंचे।
आरोप है कि सभी ने गाली गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे। पीडि़त के मुताबिक आरोपियों ने फायरिंग भी की। इससे उसकी बाएं हाथ की तर्जनी उंगली में गोली लग गई। इससे वह घायल हो गए। अमरेंद्र ने बताया कि जमीन को लेकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि से उनका पिछले पांच वर्षों से विवाद चल रहा है। पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी है। आरोप है कि विरोधी पक्ष निर्माण गिरवाने और गांव छोड़ने का दबाव हैं।
उधर, घटना की सूचना पर सीओ लालगंज अमित कुमार सिंह और लालगंज कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने सीएचसी पहुंचकर घायल अमरेंद्र से घटना की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि अमरेंद्र की भूमि से सटी हुई सरकारी भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था।
ग्राम प्रधान की शिकायत पर राजस्व और विकास विभाग की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में कब्जे की जमीन खाली कराकर उस पर शौचालय का निर्माण प्रस्तावित किया है। कुछ दिन पहले किसी जमीन को लेकर विवाद हुआ था, जिस पर अमरेंद्र के विरुद्ध मामले में केस दर्ज किया गया था। अमरेंद्र गोली लगने से घायल हुआ है या फिर मारपीट में चोटें आई हैं, इस बारे में चिकित्सकों से बात की जा रही है। जांच बाद मामले में कार्रवाई होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।