{"_id":"69f4ebb20f4716555a0ac693","slug":"video-jhansi-bjp-leader-ashish-upadhyay-accused-in-rs-100-crore-betting-case-arrested-from-delhi-2026-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी: सौ करोड़ के सट्टे में आरोपी भाजपा नेता आशीष उपाध्याय दिल्ली से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: सौ करोड़ के सट्टे में आरोपी भाजपा नेता आशीष उपाध्याय दिल्ली से गिरफ्तार
झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:36 PM IST
सौ करोड़ रुपये के ऑनलाइन सट्टा मामले में झांसी पुलिस ने अहम कामयाबी हासिल करते हुए वांछित भाजपा किसान मोर्चा कोषाध्यक्ष एवं सहकारिता बैंक निदेशक आशीष उपाध्याय को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। उसने दिल्ली में अपने एक परिचित के यहां शरण ली थी। लोकेशन मिलने पर झांसी पुलिस दिल्ली जा पहुंची। शुक्रवार देर-रात पुलिस उसे गिरफ्तार करके झांसी लाई। यहां उससे पूछताछ की जा रही है। नवाबाद पुलिस ने बुधवार को एक बड़े सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तिलयानी बजरिया निवासी शुभम उपाध्याय, सिंधी कॉलोनी निवासी विजय बाधवा एवं बड़ागांव गेट निवासी नितिन अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ करने पर पुलिस को भाजपा नेता आशीष उपाध्याय समेत पार्षद पति पप्पू निवासी उन्नाव गेट, पंकज राय, सौरभ लिखधारी, सोनू चढ्ढा, हरीश कुमार, आकाश चंचलानी, सुमित साहू एवं रोशन मुंशी का नाम पता चला। इसके बाद से आशीष अंडरग्राउंड हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। एसओजी एवं सर्विलांस टीम उसे तलाश रही थी। कुछ नंबरों पर आशीष लगातार बात कर रहा था। इससे पुलिस को उसका सुराग मिल गया। देर-रात आशीष को नवाबाद थाने लाया गया। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है कि इस मामले के अन्य सभी पहलुओं को जानने के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इस मामले के अन्य वांछितों को भी तलाशा जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।