Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Houses Demolished and Land Seized for NH-105B in Moga; Farmers Protest
{"_id":"69f58bb2f44d794c1c0acfec","slug":"video-houses-demolished-and-land-seized-for-nh-105b-in-moga-farmers-protest-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में एनएच-105बी के लिए मकान तोड़कर जमीन पर कब्जा, किसानों का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में एनएच-105बी के लिए मकान तोड़कर जमीन पर कब्जा, किसानों का विरोध
पंजाब के मोगा के गांव दुनेके में आज नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा एनएच-105बी के निर्माण को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान हाईवे के दायरे में आने वाले मकानों को तोड़कर जमीन पर कब्जा लिया गया। कार्रवाई के समय एनएचएआई अधिकारियों के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। जैसे ही मकानों को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू हुई, किसान यूनियन के सदस्यों ने इसका विरोध करते हुए रोष प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को हिरासत में ले लिया, जिसके बाद प्रशासन ने जेसीबी (पीला पंजा) चलाकर मकानों को ध्वस्त कर दिया। मौके पर मौजूद एनएचएआई अधिकारियों ने कैमरे के सामने बोलने से इनकार किया, लेकिन उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई अदालत के आदेश के तहत की गई है। अधिकारियों के अनुसार, एनएच-105बी के लिए अधिग्रहित जमीन का मुआवजा सरकारी दर से दोगुना तय किया गया था, लेकिन संबंधित लोगों ने अभी तक मुआवजा राशि प्राप्त नहीं की। इस संबंध में पहले ही नोटिस भी जारी किए जा चुके थे। वहीं, डीएसपी जतिंदर सिंह ने बताया कि एनएच-105बी के लिए अधिग्रहित जमीन का कुछ हिस्सा अभी खाली करवाना बाकी था। आज जिला प्रशासन द्वारा, मोगा डीसी के निर्देश पर शेष जमीन पर कब्जा लिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।